फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे परिवार संग दुबई रवाना, स्वदेश लौटने के बाद पहली विदेश यात्रा

Mon, 26 Dec 2022 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

सूत्रों की मानें तो राजपक्षे पत्नी इओमा, बहू सवेंदी, पुत्र मनोज और पोते-पोतियों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार सुबह भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
गोटबाया राजपक्षे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने परिवार के साथ सोमवार को दुबई रवाना हो गए। वे करीब तीन महीने पहले ही स्वदेश लौटे थे। इसके बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। गोटबाया राजपक्षे पर कुप्रबंधन के आरोप लगे थे। इस वजह से देश की अर्थव्यवस्था चरमा गई। इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों की वजह से राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो राजपक्षे पत्नी इओमा, बहू सवेंदी, पुत्र मनोज और पोते-पोतियों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार सुबह भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए रवाना हुए।

इससे पहले राजपक्षे इस साल जुलाई में श्रीलंकाई वायुसेना के विमान से मालदीव चले गए थे। उन्हें 1948 में ब्रिटेन से मिली आजादी के बाद सबसे बड़े आर्थिक और मानवीय संकट के बीच देश छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन


वह मालदीव से सिंगापुर गए थे, जहां से उन्होंने चार जुलाई को अपना इस्तीफा भेजा था। कई सप्ताह के बाद वह अस्थायी तौर पर शरण लेने के लिए थाईलैंड चले गए थे। इस साल सितंबर में स्वदेश लौटने पर उन्हें विशेष सुरक्षा और सरकारी बंगला दिया गया। राजपक्षे पूर्व सैन्य अधिकारी हैं और नवंबर 2019 में देश के राष्ट्रपति बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें