फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korean: दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग-बाक को मिलेगी माफी

Wed, 28 Dec 2022 12:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

न्याय मंत्रालय ने कहा, ली उन 1,373 दोषियों में शामिल हैं, जिन्हें बुधवार को माफी दी जाएगी। ली जैसे कुछ राजनेताओं को राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के चलते इस सूची में शामिल करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग-बाक को विशेष माफी देगी। म्युंग-बाक को भ्रष्टाचार के कई मामलों में 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। न्याय मंत्रालय ने कहा, ली उन 1,373 दोषियों में शामिल हैं, जिन्हें बुधवार को माफी दी जाएगी। ली जैसे कुछ राजनेताओं को राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के चलते इस सूची में शामिल करने का फैसला किया गया। ली (81) को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण जून में अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया गया था। उनको 2008 से 2013 के बीच उनके राष्ट्रपति पद पर कार्यकाल के दौरान और उससे पहले सैमसंग सहित कई बड़ी कंपनियों से रिश्वत लेने, उनसे मिले धन का गबन करने और भ्रष्टाचार से संबंधित अन्य अपराधों का दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें