फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: दक्षिण कोरिया में फिर बवाल, यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व सांसद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 01 Apr 2025 11:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया में पूर्व नेता की मौत हो गई है। इसके बाद देश में बवाल मचा हुआ है। पुलिस को घटनास्थल पर एक नोट मिला। पुलिस ने उनकी मौत की जांच का हवाला देते हुए आगे कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया में एक के बाद एक बवाल से हाहाकार मचा हुआ है। अब यहां यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व सांसद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण कोरिया के एक पूर्व सांसद सियोल में मृत पाए गए हैं। उन पर 2015 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भूकंप से म्यांमार को हुआ भारी नुकसान, इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

घटनास्थल पर एक नोट मिला
सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी ने कहा कि चांग जे-वोन सोमवार रात राजधानी के पूर्वी हिस्से में एक स्टूडियो में मृत पाए गए। पुलिस को घटनास्थल पर एक नोट मिला। पुलिस ने उनकी मौत की जांच का हवाला देते हुए आगे कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


2015 में महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा
चांग ने लंबे समय तक सियासत में अपनी जड़ें जमाकर रखीं। उन्होंने एक रूढ़िवादी सांसद के रूप में तीन कार्यकाल पूरे किए। वे महाभियोग लगाए गए राष्ट्रपति युन सुक येओल के प्रमुख सहयोगी थे। उन पर नवंबर 2015 में एक होटल में महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। तब वे बुसान में एक विश्वविद्यालय में उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत? सुनीता विलियम्स का जवाब सुन आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट

आरोपों से इनकार किया था
चांग ने पिछले महीने एक फेसबुक पोस्ट में आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने इसे एकतरफा दावे करार दिया था। उन्होंने अपने सम्मान की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई थी। इस बीच महिला के वकील किम जे-रयून ने चांग की मौत की खबर के बाद मंगलवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी।

पिछले साल चुनाव नहीं लड़ा था
चांग ने पिछले साल चुनाव नहीं लड़ा था। सांसद के तौर पर उनका कार्यकाल 2008-2012, 2016-2020 और 2020-2024 था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें