फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukriane War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, इस मामले पर यूक्रेन को चेताया

Sat, 25 Mar 2023 06:24 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने यूक्रेन के इस दावे को खोखला बताया कि वह क्रीमिया पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ प्रचार है और इसे इसी तरह से लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Dmitry Medvedev - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन की तरफ से क्रीमिया पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो परमाणु हमले के रूप में जवाब मिल सकता है। मेदवेदेव ने रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत की ओर से जारी वारंट को लेकर कहा था कि पुतिन को गिरफ्तार करने की कोशिश दुनिया को परमाणु प्रलय की ओर जाएगी।

विज्ञापन


रसिया टुडे के मुताबिक, मेदवेदेव ने यूक्रेन के इस दावे को खोखला बताया कि वह क्रीमिया पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ प्रचार है और इसे इसी तरह से लिया जाना चाहिए। 

रूस ने क्रीमिया पर किया था कब्जा
क्रीमिया काला सागर में मौजूद है। ऐतिहासिक रूप से ये यूक्रेन का हिस्सा रहा है। हालांकि, 2014 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया। कई देशों ने उस पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए, लेकिन रूस का कहना था कि क्रीमिया में रूसी भाषी नागरिकों की रक्षा और अपने सामरिक हितों को सुरक्षित करने के लिए यह विलय जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें