फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: नवाज शरीफ अब लड़ सकते हैं चुनाव, प्रतिबंध हटा; लाभ पहुंचाने के लिए पाकिस्तान ने चुनावी कानून बदला

Sat, 08 Jul 2023 05:05 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान सरकार के कानून मंत्री आजम नजीर तराड़ ने बताया कि चुनावी कानून में संशोधन कर नवाज शरीफ पर लगे प्रतिबंध को खत्म किया गया है।
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार ने सत्ताधारी गठबंधन के सबसे बड़े दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लगे आजीवन नहीं चुनाव लड़ने के प्रतिबंध को खत्म कर दिया है। नवाज के छोटे भाई शहबाज शरीफ फिलहाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं और नवाज को पाकिस्तान की सियासत में फिर से वापस लाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार के कानून मंत्री आजम नजीर तराड़ ने बताया कि चुनावी कानून में संशोधन कर नवाज शरीफ पर लगे प्रतिबंध को खत्म किया गया है। तराड़ ने बताया कि पाकिस्तान के मौजूदा हालत में आम चुनाव कराना संभव नहीं है। हालांकि, पाकिस्तानी संसद का निचला सदन नेशनल असेंबली तय समय पर 13 अगस्त को भंग हो जाएगा। इसके बाद संरक्षक सरकार बनाई जाएगी। वहीं, चुनाव कानून में बदलाव को लेकर तराड़ ने कहा, इसका फायदा सभी को मिलेगा।

इमरान खान की पार्टी भंग करने को याचिका दायर
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान के पूर्व सहयोगी अवान चौधरी ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में उनकी पार्टी को भंग करने की याचिका दायर की है। चौधरी ने आरोप लगाया है कि 9 मई को हुई हिंसा में पीटीआई का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें