फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alireza Akbari: ईरान के रक्षा उपमंत्री थे ब्रिटेन के जासूस, 15 साल दीं खुफिया जानकारी

Wed, 03 May 2023 05:15 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरान के खुफिया अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अकबरी ने करीब 15 वर्षों तक जासूसी करते हुए ब्रिटेन को ईरान की रणनीतिक रूप से अहम सूचनाओं के साथ-साथ परमाणु कार्यक्रम संबंधी सूचनाएं भी साझा कीं। 
विज्ञापन
अलीरेजा अकबरी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में फांसी पर लटकाए गए पूर्व रक्षा उपमंत्री अली रजा अकबरी ब्रिटेन के लिए जासूसी कर रहे थे। ईरानी अिधकारियों ने यह दावा किया है। जासूसी के लिए उन्हें ब्रिटिश हैंडलर ने 24 लाख डॉलर का भुगतान किया था। बता दें कि अकबरी को जनवरी में ही फांसी दी गई थी।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरान के खुफिया अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अकबरी ने करीब 15 वर्षों तक जासूसी करते हुए ब्रिटेन को ईरान की रणनीतिक रूप से अहम सूचनाओं के साथ-साथ परमाणु कार्यक्रम संबंधी सूचनाएं भी साझा कीं। ब्रिटिश सरकार ने उनकी जासूस के रूप में कभी पुष्टि नहीं की। ब्रिटेन ने अकबरी को फांसी पर लटकाने के कदम को बर्बर बताया था। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार एक ब्रिटिश खुफिया अधिकारी ने 2008 में इस्राइल का दौरा किया था और वहां अधिकारियों के सामने दावा किया था कि उसकी ईरान के खुफिया परमाणु कार्यक्रम तक पहुंच है।

2019 में अकबरी को गिरफ्तार किया गया था
ईरान की सुरक्षा एजेंसियों ने 2019 में अकबरी को गिरफ्तार किया था। उन पर जासूसी के लिए 18,05,000 यूरो, 2,65,000 पाउंड और 50,000 डॉलर लेने का आरोप लगाया गया था। जनवरी 2022 में लीरेजा अकबरी को फांसी दे दी गई थी। ईरान के इस फैसले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचना हुई थी। ईरान सरकरा ने अलीरेजा अकबरी को फांसी दिए जाने की जानकारी दी थी, लेकिन यह नहीं बताया था कि फांसी कब दी गई।

विज्ञापन

युगांडा के मंत्री चार्ल्स एंगोला पर फायरिंग, अंगरक्षक ने की हत्या
कंपाला। युगांडा में श्रम मामलों के मंत्री चार्ल्स एंगोला की उनके अंगरक्षक ने संभवत: निजी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। सेना के सेवानिवृत्त कर्नल रह चुके एंगोला राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी की सरकार में प्रभारी कनिष्ठ मंत्री थे। हमलावर की पहचान अभी सार्वजनिक रूप से नहीं की है लेकिन उसने मंत्री की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली।

ब्रिटेन में लिस्टेरिया के कारण वापस लिए गए कैडबरी उत्पाद
लिस्टेरिया के डर से ब्रिटेन में लगभग सभी दुकानों से कैडबरी के हजारों उत्पादों हटाया जा रहा है। जो लोग इन उत्पादों को खरीद चुके हैं, उन्हें इसे वापस करने की चेतावनी दी गई है। रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार, लिस्टेरिया संक्रमण एक खाद्य जनित जीवाणु बीमारी है जो आमतौर पर जीवाणु लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स से दूषित भोजन खाने के कारण होती है। गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक खतरा होता है।  
विज्ञापन

ड्रग के ऑनलाइन रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 300 गिरफ्तार
दुनिया भर की जांच एजेंसियों ने ऑनलाइन चल रहे नशीले पदार्थों (ड्रग) के काले कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक ऑनलाइन बाजार को जब्त किया और भारी मात्रा में नशीली दवाइयां और नकदी बरामद की है। यूरोपीय संघ की जांच एजेंसी यूरोपोल ने मंगलवार को कहा कि गिरफ्तार संदिग्ध नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री में शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें