फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scam: नेपाल के पूर्व गृह मंत्री घोटाले में गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 11 May 2023 07:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो

सार

घाटी पुलिस कार्यालय के सहायक महानिरीक्षक श्यामलाल ग्यावली ने बताया, हमने खांड को उन लोगों के बयान के आधार पर हिरासत में लिया है, जिन्हें पहले गैर-भूटानी शरणार्थियों को भूटानी शरणार्थियों के रूप में तीसरे देशों में भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पूर्व गृह मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता बालकृष्ण खांड को बुधवार को विदेश में भूटानी शरणार्थियों के रूप में नेपाली नागरिकों की कथित तस्करी के मामले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


घाटी पुलिस कार्यालय के सहायक महानिरीक्षक श्यामलाल ग्यावली ने बताया, हमने खांड को उन लोगों के बयान के आधार पर हिरासत में लिया है, जिन्हें पहले गैर-भूटानी शरणार्थियों को भूटानी शरणार्थियों के रूप में तीसरे देशों में भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। खांड की गिरफ्तारी का एक कारण भूटानी शरणार्थियों के रूप में अमेरिका भेजने के  वादे पर बड़ी रकम की ठगी करना भी रहा। 

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
नेपाली नागरिकों को फर्जी भुटानी शरणार्थी बना अमेरिका भेजने का प्रलोभन देने और करोड़ों रूपये धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में यूएमएल सचिव टाप बहादुर रायमांझी फरार बताए जा रहे हैं। उधर, घटना संज्ञान में आने के बाद पार्टी के सभी पदों से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। पूर्व गृहमंत्री को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मुख्यालय काठमांडू लेकर पहुंची। अभी तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, जिला अदालत ने खांड को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें