फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रोबोकार’ की जानकारी चुराई, गूगल के पूर्व इंजीनियर को जेल

Thu, 06 Aug 2020 06:37 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
hacker- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गूगल के एक पूर्व इंजीनियर को रोबोटिक वाहन बनाने के उबर के प्रयासों से जुड़ने से पहले खुफिया जानकारी चुराने के मामले में दोषी पाए जाने पर 18 महीने कारावास की सजा सुनाई गई है। अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट जज विलियम अल्सुप ने गूगल के पूर्व इंजीनियर एंटनी लेवानदोवस्की को मंगलवार को सजा सुनाई। लेवानदोवस्की के खिलाफ पिछले अगस्त आपराधिक आरोप लगाए गए थे। उसने बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन


लेवानदोवस्की पर 8,50,000 डॉलर से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया। उसने उबर में काम करना शुरू करने से पहले गूगल की स्वत चलने वाली कार संबंधी परियोजना को शुरू करने में अहम भूमिका निभाई थी। लेवानदोवस्की ने 2016 में ओट्टो कंपनी में काम करना शुरू किया, जिसे बाद में उबर ने खरीद लिया था। लेवानदोवस्की ने गूगल छोड़ने से पहले गूगल की स्वत: चलने वाली कार संबंधी तकनीक से जुड़ी जानकारी डाउनलोड करके बौद्धिक संपदा की चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें