Forest Fire News Hindi : आग (Fire) के चलते कई क्षेत्रों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस (43 Degree Celsius) तक पहुंच गया है। लोगों को ज्यादा पानी पीने, कम समय तक घर (Home) से बाहर रहने, हल्के कपड़े पहनने के निर्देश दिए हैं। पालतू जानवरों (Pets) को लेकर खास सावधानी बरतने की सलाह (Advice) दी है।
Forest Fire News Hindi : दक्षिण-पूर्वी फ्रांस (South Eastern France) में अर्देचे का जंगल क्षेत्र (Forest Area) भीषण आग की चपेट में है। दक्षिणी फ्रांस में चीड़ के 900 हैक्टेयर जंगल को बर्बाद कर चुकी आग को काबू करने के लिए 500 से अधिक दमकल कर्मी (fire fighters) तैनात किए गए हैं। स्थानीय लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। फ्रांसीसी अखबार ले फिगारो (French newspaper Le Figaro) के मुताबिक, यह आग अब अर्देचे नदी के पास वाले क्षेत्र से वोग शहर की ओर जा रही है जहां अर्देचे के अग्निशामक स्थित हैं।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों (Local officials) ने कहा, आग से बचाव के लिए कई सड़कें (Roads) बंद कर दी गई हैं और आग के कारणों की जांच (Investigation) की जा रही है। इस आग के चलते कई क्षेत्रों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोगों को ज्यादा पानी पीने, कम समय तक घर से बाहर रहने, हल्के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं। पालतू जानवरों (Pets) को लेकर भी खास सावधानी बरतने की सलाह (Advice) दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे बाहर निकलने से परहेज करें।