फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News : विदेश मंत्री जयशंकर ने यूक्रेनी समकक्ष के साथ की युद्ध पर चर्चा, पढ़ें देश दुनिया की प्रमुख खबरें

Tue, 09 Aug 2022 05:06 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली/हिरोशिमा (जापान)।
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को यूक्रेन के समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत की। उन्होंने इस दौरान यूक्रेन के रूस के साथ युद्ध के ताजा घटनाक्रम और इसके दुनिया पर पड़ रहे प्रभावों पर भी बातचीत की। जयशंकर ने भारत की ओर से मानवीय मदद की नई खेप जल्द यूक्रेन पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। एस. जयशंकर ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। रूस-यूक्रेन विवाद पर भारत का रुख है कि यह मामला कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


यूक्रेनी परमाणु संयंत्र के अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण की मिले अनुमति : यूएन
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि यूरोप के सबसे बड़े जैपोरिझिया परमाणु संयंत्र पर बमबारी के मामले में रूस और यूक्रेन के एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बाद इसके अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण की अनुमति दी जानी चाहिए। दुनिया के पहले परमाणु हमले की 77वीं बरसी पर हिरोशिमा शांति स्मारक पर हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में गुटेरस ने कहा, किसी भी परमाणु संयंत्र पर हमला आत्महत्या कै समान है। दक्षिणपूर्वी यूक्रेन में स्थित जैपोरिझिया परमाणु संयंत्र पर रूसी फौजों ने मार्च माह के शुरू में कब्जा कर लिया था।

हालांकि इसका संचालन अब भी यूक्रेन के तकनीकी कर्मचारी ही कर रहे हैं। यूक्रेन ने शनिवार की बमबारी के बाद रूस पर आरोप लगाया था कि लगातार हमलों में इसके तीन रेडियेशन सेंसर को नुकसान पहुंचा है और प्लांट का एक कर्मचारी घायल हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक टेलीविजन प्रसारण में आरोप लगाया कि रूस परमाणु आतंक फैला रहा है। इसलिए उसके खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। इस बार मास्को के परमाणु सेक्टर को निशाना बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान : सेना का दुष्प्रचार करने वालों का पता लगाएगी एफआईए
पाकिस्तान की संघीय अन्वेषण एजेंसी (एफआईए) ने सोशल मीडिया पर सेना के बारे में दुष्प्रचार में शामिल लोगों का पता लगाने और उनकी धरपकड़ करने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने इस गठन की पुष्टि की है। एफआईए ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से इस दावे के बाद की गई कि सेना ने सहानुभूति हासिल करने के लिए हाल ही में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे की साजिश रची थी। इसमें छह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए छह लोगों में 12वीं कोर के कमांडर जनरल सरफराज अली भी शामिल थे। उन्हें तत्कालीन पीएम इमरान खान सेना प्रमुख बनाना चाहते थे।

इमरान ने देश को गुमराह किया, आत्मसमर्पण करना होगा : उज्मा
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ नेता उज्मा बुखारी कहा कि पूर्व पीएम और पीटीआई प्रमुख इमरान खान तथा उनके सहयोगियों को कानून के सामने आत्मसमर्पण करना होगा। उन्होंने कहा, संस्थानों की दी गई उनकी धमकियां नाकाम हो गई हैं। पीटीआई के विदेशी फंडिंग मामले में चल रही जांच का जिक्र करते हुए उज्मा ने इमरान पर चंदे की रकम के गबन का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, इमरान ने विदेशी पाकिस्तानियों को भी धोखा दिया है क्योंकि उन्हें देश में अराजकता पैदा करने के लिए दान के पैसे का इस्तेमाल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

भारतीय उच्चायुक्त खैबर पख्तूनख्वा गए तो होगा रेड कारपेट स्वागत
पेशावर (पाकिस्तान)। अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम के स्वागत में रेड कारपेट बिछाने पर आलोचना झेल रही खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) सरकार ने सोमवार को सफाई दी कि वह प्रांत की आधिकारिक यात्रा पर आए थे। उनका किसी पार्टी की राजनीति से संपर्क नहीं है। सरकार ने साथ ही कहा कि कल अगर भारतीय उच्चायुक्त भी ऐसी यात्रा पर आएंगे तो उनका भी ऐसा ही स्वागत होगा। प्रांत में इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार है।

इमरान ने अमेरिका के बाइडन प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उसने साजिश रचकर उनकी सरकार को गिराया है। पिछले सप्ताह केपीके के सीएम महमूद खान के अमेरिकी राजदूत के स्वागत में रेड कारपेट बिछाने की विपक्षी पार्टियां और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता जमकर आलोचना कर रहे हैं। केपीके सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने प्रांत में कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद भी दिया।

सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुए तृणमूल नेता
मवेशी तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष सोमवार को पेश नहीं हुए। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने जांच एजेंसी को सूचित किया था कि वह उपस्थित नहीं रह पाएंगे। पार्टी के बीरभूम जिलाअध्यक्ष मंडल ने मेडिकल जांच के कारण पेश होने में असमर्थता जताते हुए सीबीआई कोईमेल भेजा। सूत्र ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने मंडल का ईमेल प्राप्त होने की बात स्वीकारी है।

मानहानि मामले में पड़ोसी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे सलमान
अभिनेता सलमान खान अपने एनआरआई पड़ोसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। मानहानि मामले में सिटी सिविल कोर्ट से राहत न मिलने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। दरअसल, सलमान के पड़ोसी केतन ने यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में अभिनेता खान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और कई आरोप भी लगाए थे।

भारत में जिहाद को बढ़ावा दे रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारत में जिहाद का पाठ पढ़ाने वाले दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों चरम कट्टरपंथी हें और नफरत भड़काने वाली सामग्री ऑनलाइन जारी कर ये लोग जिहाद को बढ़ावा देते थे। एनआईए ने दोनों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। एजेंसी

तेलंगाना : छत के पंखे से लटका मिला प्रदेश भाजपा नेता का शव
तेलंगाना भाजपा इकाई के सदस्य ज्ञानेंद्र प्रसाद (45) ने सोमवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक प्रसाद का शव एक कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। सर्लिगमपल्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रसाद प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह पता नहीं चल सकी है।

ड्रोन विकसित करने के लिए सेना के डिजाइन ब्यूरो व ड्रोन फेडरेशन में समझौता
सेना के लिए प्रभावशाली सैन्य ड्रोन बनाने के लिए सेना के डिजाइन ब्यूरो (एडीबी) और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) ने सोमवार को एमओयू किया। इसके तहत विभिन्न भारतीय कंपनियों को एडीबी जरूरी मार्गदर्शन और फील्ड विजिट प्रदान करेगी। इससे कंपनियों को सेना की वास्तविक और सैन्य ऑपरेशन संबंधी जरूरतें समझने में मदद मिलेगी और वे बेहतर ड्रोन विकसित कर पाएंगी। एमओयू के तहत एडीबी और डीएफआई ‘इंडियन आर्मी के हिम-ड्रोनाथॅन’ आयोजित करेंगे। साथ ही सैन्य ऑपरेशनों के लिए उपयोगी रोड मैप प्लानिंग, शोध, परीक्षण, उत्पादन और ड्रोन, काउंटर ड्रोन और संबंधित तकनीकों को अपनाने पर काम करेंगे।

नाम लिए बिना बोला चीन श्रीलंका पर दबाव न डालें
चीन के विदेश मंत्रालय ने उसके जहाज के श्रीलंका जाने पर रोक को लेकर बिना नाम लिए भारत पर निशाना साधा है। एक बयान में उसने कहा, संबंधित पक्षों को चीन के समुद्री शोध गतिविधियों को तर्कपूर्ण ढंग से देखना चाहिए और श्रीलंका से सहयोग को बाधित नहीं करना चाहिए। कुछ देशों के कथित ‘सुरक्षा चिंता’ के नाम पर श्रीलंका पर दबाव डालना नाइंसाफी है।

चीन ने कहा, बीजिंग कानून के अनुसार गहरे समुद्र की आजादी का पालन करता है और समुद्र में वैज्ञानिक शोध गतिविधियों के बारे में तटीय देशों के क्षेत्राधिकार का सम्मान करता है। भारत ने सुरक्षा चिंता का हवाला देकर चीन के जासूसी जहाज को श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर रुकने के प्रति आपत्ति जताई थी।

इसके बाद श्रीलंका ने चीन को संदेश भेजकर जहाज को रुकने की अनुमति वापस ले ली। चीन का युआन वांग 5 जहाज शोध और सर्वे के उद्देश्य से 2007 में बनाया गया था। भारत का मानना है कि यह कई आधुनिक राडार से लैस है।  वहीं, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि उसने चीन से अपने जहाज को हंबनटोटा नहीं भेजने के लिए कहा था।

स्पाइसजेट का कर्ज उच्च जोखिम के स्तर पर पहुंचा
स्पाइसजेट को दिए गए कर्ज को तीन बैंकों ने उच्च जोखिम वाली कैटेगरी में डाल दिया है। इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडियन बैंक और यस बैंक शामिल हैं। ये बैंक स्पाइसजेट के कैश फ्लो को लेकर चिंतित हैं। स्पाइसजेट किराये पर एयरक्राफ्ट देनेवाली कंपनियों का भुगतान सही समय पर करने में असफल रही है। स्पाइसजेट ने कहा  उसके खाते को किसी भी बैंक ने जोखिम में नहीं डाला है।
 

कांग्रेस विधायक राजगोपाल का इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
तेलंगाना में कांग्रेस विधायक के राजगोपाल रेड्डी ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मुनुगोड़े सीट से विधायक रेड्डी ने विधानसभा अध्यक्ष पीएस रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले रेड्डी 21 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

प्रतिबंधित संगठन से संबंधों को लेकर असम में महिला गिरफ्तार
प्रतिबंधित बांग्लादेशी संगठन अंसार-उल-इस्लाम से कथित संबंधों को लेकर असम के धुबरी जिले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बिलासीपाड़ा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बिरंची बोरा ने बताया, जहूरा खातून को रविवार को नाएराल्गा पार्ट-टू गांव से गिरफ्तार किया गया था। महिला का पति अबु तलहा भी संगठन से कथित संबंधों को लेकर वांछित है।

पीएम मोदी दूसरी पीढ़ी का एथनॉल प्लांट कल देश को करेंगे समर्पित
विश्व जैव ईंधन दिवस के मौके पर 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में दूसरी पीढ़ी (टूजी) के एथनॉल प्लांट को देश को समर्पित करेंगे। पीएम इस समारोह में अपराह्न 4.30 बजे ऑनलाइन शामिल होंगे। यह एथनॉल प्लांट पिछले कई वर्षों से सरकार की ओर से जैव ईंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। इस प्लांट में सालाना करीब दो लाख टन पराली की खपत से तीन करोड़ लीटर एथनॉल तैयार किया जाएगा।

असम कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में आने को तैयार : फूकन
असम के डिब्रूगढ़ से भाजपा विधायक प्रशांत फूकन ने सोमवार को दावा किया कि असम कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में आने को तैयार हैं। भाजपा विधायक ने असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को चेताते हुए कहा कि अपने विधायकों को पकड़ कर रखें। एआईयूडीएफ ने भी  ऐसा ही दावा किया कि दो से चार कांग्रेसी विधायक एआईयूडीएफ में शामिल होंगे। एआईयूडीेएफ ने कहा, कांग्रेस के विधायक हमारे संपर्क में हैं। अनुकूल परिस्थितियां आने पर वे उनकी पार्टी में शामिल होंगे। उधर असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा कि पूरे असम में कांग्रेस नौ अगस्त से गौरव यात्रा शुरू कर रही है। इससे भाजपा घबराई हुई है।
विज्ञापन

अध्यादेशों के जरिये शासन लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, अध्यादेश के माध्यम से शासन करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अध्यादेशों पर विचार किए बिना उनकी अवधि नहीं बढ़ाएंगे। दरअसल, वाम सरकार द्वारा जारी केरल लोकायुक्त (संशोधन) अध्यादेश सहित कई अध्यादेशों की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है। इसी के मद्देनजर राज्यपाल ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जाने के समय उन्हें 13-14 अध्यादेश भेजे गए थे और उनके पास उन सभी को देखने का समय नहीं था।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से कहा, मुझे उन्हें पढ़ने के लिए समय चाहिए। मुझे उन पर विचार करना होगा। क्या आप चाहते हैं कि मैं बिना सोचे-समझे उन पर हस्ताक्षर कर दूं? हमें लोकतंत्र की भावना को बनाए रखना चाहिए और अध्यादेशों के माध्यम से शासन करना कोई ऐसी चीज नहीं है, जो लोकतंत्र के लिए सही है।

ड्रोन विकसित करने के लिए सेना के डिजाइन ब्यूरो व ड्रोन फेडरेशन में समझौता
सेना के लिए प्रभावशाली सैन्य ड्रोन बनाने के लिए सेना के डिजाइन ब्यूरो (एडीबी) और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) ने सोमवार को एमओयू किया। इसके तहत विभिन्न भारतीय कंपनियों को एडीबी जरूरी मार्गदर्शन और फील्ड विजिट प्रदान करेगी। इससे कंपनियों को सेना की वास्तविक और सैन्य ऑपरेशन संबंधी जरूरतें समझने में मदद मिलेगी और वे बेहतर ड्रोन विकसित कर पाएंगी। एमओयू के तहत एडीबी और डीएफआई ‘इंडियन आर्मी के हिम-ड्रोनाथॅन’ आयोजित करेंगे। साथ ही सैन्य ऑपरेशनों के लिए उपयोगी रोड मैप प्लानिंग, शोध, परीक्षण, उत्पादन और ड्रोन, काउंटर ड्रोन और संबंधित तकनीकों को अपनाने पर काम करेंगे।

मां-बेटे ने केरल में एक साथ पाई सरकारी नौकरी
बिन्दु ने जब बेटे को प्रेरित करने के लिए उसके साथ पढ़ना शुरू किया, उस वक्त बेटा कक्षा 10 में था। साथ पढ़ते हुए उन्हें केरल लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए तैयारी करने की प्रेरणा मिली। आयोग में तो नहीं, लेकिन अब 9 साल बाद, वे और उनका बेटा, दोनों राज्य सरकार की सरकारी नौकरी में साथ-साथ पहुंच गए हैं। 42 साल की बिन्दु ने लास्ट ग्रेड सर्वेंट्स (एलजीएस) में 98वां तो उनके 24 साल के बेटे ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीएस) परीक्षा में 38वां स्थान हासिल किया है।

तैयारी के लिए मां-बेटे एक ही कोचिंग संस्थान में जाते थे। उन्होंने बताया कि वे आईसीडीएस परीक्षा का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रही थीं, एलजीएस बनना तो बोनस है। वह पिछले 10 साल से आंगनबाड़ी शिक्षिका हैं। वे अपनी प्रेरणा बेटे और अपनी सह शिक्षिकाओं को मानती हैं, जिन्होंने हमेशा उत्साहित किया। वे आयोग की परीक्षा में भी कई बार शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें