आईफोन के प्रति लोगों में बढ़ते क्रेज को भला कौन नहीं जानता। हर किसी की तमन्ना होती है कि उसके पास भी आईफोन हो। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए लोग लोने लेने और लंबी कतारों में खड़े होकर फोन खरीदने से भी पीछे नहीं हटते।
एपल के प्रति लोगों की पसंद को देखते हुए एक चीनी कंपनी ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। दरअसल सिंगापुर में लोग आईफोन खरीदने के लंबी कतारों में लगे हुए थे।
चीनी कंपनी ने एपल का मजाक उड़ाने के लिए वहां खड़े 200 लोगों को मुफ्त में आईफोन बांटे। उन पावर बैंक पर लिखा था कि 'आईफोन खरीदने के बाद आपको इसकी जरूरत पड़ेगी।'
आईफोन एक्स और आईफोन एक्सएस खरीदने के लिए एपल स्टोर के बाहर खड़े लोगों को ये पावर बैंक दिए गए। साथ ही कतार में खड़े लोगों को मुफ्त में जूस भी पिलाया गया। बता दें एपल अपनी खराब बैटरी क्षमता के कारण चर्चा में रहता है और कुछ समय पहले लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी।
चीन के झोंगझोऊ शहर में स्थित एक एपल स्टोर के बाहर भी लोग रातभर खड़े रहे। स्टोर खुलने के बाद ही काफी भीड़ लग गई। एपल ने हाल ही में दो महंगे मॉडल लांच किए हैं। जिनमें से एक की कीमत एक लाख से भी ऊपर है। और उसकी बैटरी क्षमता है 3,174 एमएएच। जबकि अधिकतर सस्ते एंड्रॉयड फोन की बैटरी क्षमता तम से कम 5000 एमएच होती है।