फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mark Zuckerberg: 'अमेरिका को बेवकूफ बना रहे, चीन से उनकी मिलीभगत', मेटा की पूर्व अधिकारी का जुकरबर्ग पर आरोप

Sat, 12 Apr 2025 08:57 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मेटा की पूर्व कार्यकारी अधिकारी साराह व्यान-विलियम्स ने कहा कि मैंने मेटा के अधिकारियों को कई बार अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते और अमेरिकी मूल्यों के साथ विश्वासघात करते देखा है। हालांकि मेटा ने पूर्व अधिकारी के दावों का खंडन किया है। 
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग, मेटा के सीईओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पर उनकी ही कंपनी की एक पूर्व कार्यकारी अधिकारी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेटा ने चीन में अपनी व्यावसायिक उपस्थिति के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया। मार्क जुकरबर्ग अमेरिकियों को बेवकूफ बना रहे हैं। जबकि चीन से उनकी मिलीभगत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेटा के अधिकारियों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को अमेरिकियों समेत तमाम यूजर्स के डाटा तक पहुंच प्रदान करने की अनुमति दी। अपराध और आतंकवाद निरोध पर सीनेट न्यायपालिका उपसमिति के सीनेटर जोश हॉले के नेतृत्व में की गई सुनवाई के दौरान साराह व्यान-विलियम्स ने मार्क जुकरबर्ग पर कई आरोप लगाए। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन की अप्रवासियों को निकालने की 'बेरहम' योजना, 6000 जीवित लोग मृत घोषित
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में सीबीएस न्यूज के हवाले से कहा गया कि सुनवाई के दौरान साराह व्यान-विलियम्स ने बयान दिया कि मैंने मेटा के अधिकारियों को कई बार अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते और अमेरिकी मूल्यों के साथ विश्वासघात करते देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेटा ने चीन की सरकार के लिए कस्टम सेंसरशिप टूल बनाए। इससे कंटेट मॉडरेशन पर व्यापक नियंत्रण हुआ। 

व्यान विलियम्स ने कहा कि मेटा ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आलोचकों को चुप कराने के लिए बीजिंग के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेटा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल लामा का इस्तेमाल चीनी एआई कंपनी डीपसीक की मदद के लिए किया गया था। 

व्यान विलियम्स को रोकने की कोशिश की गई
सीनेटर ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि मेटा ने व्यान विलियम्स को गवाही देने से रोकने की कोशिश की। ऐसा क्या है जो फेसबुक गवाह को बताने से रोकना चाहती है? उन्होंने कहा कि मार्क जुकरबर्ग ने सबसे बड़ी चाल चली। उन्होंने खुद पर अमेरिकी झंडा लपेट लिया और खुद को देशभक्त बताया। जुकरबर्ग कहते हैं कि वे चीन में अपनी सेवाएं नहीं देते, जबकि उन्होंने पिछले एक दशक में वहां 18 बिलियन डॉलर का कारोबार खड़ा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रूस से बातचीत की ट्रंप की कवायदों के बीच यूक्रेन के साथ आए यूरोपीय देश, अरबों यूरो की देंगे सैन्य मदद

मेटा ने किया दावों का खंडन
मेटा ने व्यान विलियम्स की गवाही का खंडन किया है। मेटा ने कहा कि उनकी गवाही वास्तविकता से अलग है। उनके दावे झूठे हैं। कंपनी के प्रवक्ता रयान डेनियल्स ने कहा कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कई बार चीन में अपनी सेवाएं देने में कंपनी की रुचि के बारे में सार्वजनिक रूप से कहा है। हम आज भी चीन में अपनी सेवाएं संचालित नहीं करते हैं।

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें