फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में हाईवोल्टेज ड्रामा!: उड़ते विमान में भिड़े दो पायलट, चले चाकू; इस्राइल को क्यों भेजना पड़े फाइटर जेट?

Wed, 30 Sep 2026 12:29 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हवा में पायलटों के बीच कथित झड़प के बाद हड़कंप मच गया। विमान से इमरजेंसी कोड भेजे गए और हाईजैक की आशंका जताई गई। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। घटना के दौरान आखिर विमान में क्या हुआ और यात्रियों की स्थिति कैसी रही? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
तेल अवीव जा रही फ्लाइट रास्ते से भटकी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में बुधवार सुबह बीच हवा में पायलटों के बीच कथित झड़प के बाद हड़कंप मच गया। विमान से पहले सामान्य आपातकालीन कोड 7700 और बाद में संभावित गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देने वाला 7500 कोड भेजा गया।

विज्ञापन


इस्राइल के मीडिया हायोम के अनुसार, घटना को लेकर चिंता के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अधिकारियों के साथ मामले पर चर्चा की और घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। स्थिति को देखते हुए इस्राइली वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी रवाना किया गया। बाद में विमान सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। फ्लाईदुबई ने स्पष्ट किया कि वह यात्रियों को वापस इस्राइल पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

पायलटों के बीच हुई झड़प, हाईजैक की आशंका से बढ़ी चिंता
द जेरूसलम पोस्ट से बात करने वाले एक इस्राइली अधिकारी के अनुसार, पायलटों के बीच हुई घटना के दौरान विमान को हाईजैक किए जाने और उसे जमीन से टकराने की आशंका पैदा हो गई थी। अधिकारी ने दावा किया कि अतिरिक्त क्रू सदस्यों और विमान में मौजूद कुछ इस्राइली यात्रियों की मदद से स्थिति को काबू में किया गया। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बाद में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और यह हाईजैकिंग की घटना नहीं थी। 
विज्ञापन


4 हजार मीटर तक नीचे गया विमान
इस्राइली अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि पायलटों के बीच विवाद के दौरान विमान करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई तक नीचे आया। इस घटनाक्रम ने विमान में मौजूद यात्रियों के साथ-साथ इस्राइल में भी चिंता बढ़ा दी। फ्लाइट से इमरजेंसी कोड मिलने के बाद इस्राइल ने संभावित खतरे को देखते हुए अपनी वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी तैयार किया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा अधिकारियों के साथ सुरक्षा बैठक की।

यात्री की मां ने सुनाई विमान के अंदर की कहानी
फ्लाइट में सवार मिरियम की मां यास्मिन अबू कासिस ने बताया कि उनकी बेटी ने विमान में चीखने की आवाजें सुनी थीं। उनके मुताबिक, मिरियम ने बताया कि एक व्यक्ति ने चाकू निकाला, पायलट को नीचे गिरा दिया और वहां खून दिखाई दे रहा था। आशंका है कि मौजदू पायलटों में से एक आत्महत्या करना चाहता था और जानबूझकर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहा था।

तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा विमान
विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया। फ्लाईदुबई ने कहा कि एफजेड1073 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था और रास्ते में एक घटना हुई। इसके बाद विमान सुरक्षित रूप से तबुक में उतर गया। एयरलाइन के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनकी जानकारी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित रखने और उन्हें वापस इस्राइल पहुंचाने की तैयारी शुरू की गई। फ्लाईदुबई ने कहा है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। एयरलाइन यात्रियों को वापस तेल अवीव पहुंचाने के लिए एक अन्य विमान भेजने की तैयारी में है। 

इस्राइल में कुछ समय के लिए एयरस्पेस बंद
घटना के दौरान इस्राइली एयरस्पेस को भी कुछ समय के लिए बंद किया गया था। विमान के सऊदी अरब में सुरक्षित उतरने के बाद इसे फिर खोल दिया गया। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 

फ्लाईदुबई ने क्या कहा?
फ्लाईदुबई ने अपने बयान में कहा कि 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 को रास्ते में एक घटना का सामना करना पड़ा। विमान सुरक्षित रूप से तबुक में उतर गया और सभी यात्री एवं चालक दल सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें