डेंटिस्ट ने कैसे की घायल पायलट की मदद
चाकू के हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत गंभीर थी और उनका काफी खून बह चुका था। ऐसे में विमान में सवार एक इस्राइली डेंटिस्ट ने उनकी जान बचाई और डेंटिस्ट की कोशिशों से ही पायलट स्मित मच्छार का खून बहना बंद हुआ। बाद में फ्लाइट लैंड होने के बाद पायलट को तबुक में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या रही घटना की टाइमलाइन
- सुबह 6:05 बजे विमान ने दुबई से उड़ान भरी।
- 8:20 बजे विमान में गड़बड़ शुरू हुई और विमान तेजी से नीचे की तरफ आया। जिससे विमान में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
- 8:31 बजे विमान से इमरजेंसी का कोड 7700 भेजा गया।
- 8:35 बजे विमान से कोड 7500 भेजा गया, जिसका मतलब होता है कि विमान को हाईजैक कर लिया गया है।
- 8:41 बजे विमान जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ।
- 8:46 बजे विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ।
- 9:54 बजे विमान सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।
बचपन में पायलट नहीं बनना चाहते थे स्मित मच्छार
कैप्टन स्मित मच्छार ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि पायलट बनना उनका बचपन का सपना नहीं था। उन्होंने बताया कि स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने परिवार के व्यवसाय से जुड़ने के लिए टेक्सटाइल इंजीनियरिंग करने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की। मैनेजमेंट की पढ़ाई कै दौरान ही एक सेमीनार में उन्हें पायलट बनने की सोची। स्मित ने बताया कि उनके पायलट बनने की बात से उनकी मां डरी हुईं थी, लेकिन पिताजी ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी।
कैप्टन स्मित मच्छार के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें बोइंग 737 विमानों को उड़ाने का 13 साल का अनुभव है। वे स्पाइसजेट में बतौर पायलट काम कर चुके हैं और जून 2022 से फ्लाईदुबई के साथ जुड़े हुए हैं।