फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईदुबई विमान चाकूबाजी: नेतन्याहू बोले- बड़ी त्रासदी टली; यात्रियों और चालक दल को बताया 'हीरो'; और क्या कहा?

Wed, 30 Sep 2026 11:02 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, तेल अवीव

सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट में गंभीर सुरक्षा घटना की जानकारी दी। उनके अनुसार, देश के पास पहुंचने के दौरान एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया और कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस्राइली पीएम नेतन्याहू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि दुबई से इस्राइल जा रही एक फ्लाइट में बुधवार सुबह गंभीर सुरक्षा घटना हुई। उनके अनुसार, विमान में सवार लगभग सभी यात्री इस्राइली थे। देश के पास पहुंचने के दौरान विमान के एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया और कथित तौर पर विमान को सभी यात्रियों समेत दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने विमान में सवार एक इस्राइल यात्री से बात की। यात्री ने उन्हें बताया कि विमान अचानक घूमने लगा और नीचे की ओर जाने लगा था। प्रधानमंत्री के अनुसार, यात्री ने बताया कि वह चालक दल के एक सदस्य के साथ किसी तरह कॉकपिट में दाखिल होने में सफल रहा। दोनों ने उस पायलट को काबू में किया, जो विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।

नेतन्याहू ने त्रासदी रोकने वालों को किया सलाम
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बताया कि विमान में मौजूद चालक दल के एक अन्य सदस्य ने भी कॉकपिट में प्रवेश किया और विमान को स्थिर करने में मदद की। उन्होंने कहा, "मैं इन नायकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने असाधारण सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उन्होंने कई लोगों की जान बचाई। उन्होंने एक बड़ी त्रासदी को होने से रोक दिया।"
विज्ञापन


सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतरा विमान
नेतन्याहू के अनुसार, विमान सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतर गया। उन्होंने कहा कि विमान में सवार सभी यात्री खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे पायलट पर हमला करने वाले को-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है और सऊदी अरब के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। इस्राइली पीएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए इस्राइल संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

संभावित अतिरिक्त खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इस्राइली पीएम ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा सेवाओं को संभावित अतिरिक्त खतरों से निपटने की तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है और घटनाक्रम के अनुसार आगे की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें