फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोरिडा: एल्सा तूफान की आशंका में गिराई गई पूरी इमारत

Tue, 06 Jul 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सर्फसाइड, मियामी

सार

  • अमेरिकी इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी इमारत के अचानक ढहने का पहला मामला है। इस इमारत को लेकर पहली बार 2018 में इंजीनियरिंग रिपोर्ट में कमी बताई गई थी।
विज्ञापन
मियामी में गिरी इमारत - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी प्रांत फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत में मृतक संख्या 24 हो गई है जबकि 121 लोग अब भी लापता हैं। समुद्र किनारे बसे सर्फसाइड शहर में 6 दिन पूर्व ढही 12 मंजिला इमारत को अब पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


यहां उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा के आने की आशंका है, जिसको ध्यान में रखते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

एल्सा तूफान को देखते हुए की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
इस कार्रवाई के दौरान लापता 121 लोगों की तलाश और बचाव के प्रयास भी रोक दिए गए। बता दें कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी इमारत के अचानक ढहने का पहला मामला है। इस इमारत को लेकर पहली बार 2018 में इंजीनियरिंग रिपोर्ट में कमी बताई गई थी।

अप्रैल 2021 में इस इमारत में रहने वाले लोगों को आगाह भी किया गया था। इमारत के पूरी तरह गिराने के बाद एक बार फिर बचाव कार्य शुरू किए गए हैं। मियामी-डेड काउंटी के मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि इमारत को बीती रात पूरी तरह गिरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें