फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: पिछले साल US में ठंड से मरे थे 4 भारतीय; जिस व्यक्ति पर लगा था मौत का आरोप, उसने कहा- मैं दोषी नहीं

Sun, 28 May 2023 10:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हस्टन

सार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिनेसोटा के डुलुथ में सुनवाई हो रही थी। इस दौरान जब मजिस्ट्रेट न्यायाधीश लियो ब्रिस्बोइस ने कहा कि तुम पर मानव तस्करी का आरोप है। इस पर क्या कहोगे। तो शैंड ने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं। 

विज्ञापन
Court order - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने खुद पर लगाए गए मानव तस्करी के आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसने कोई मानव तस्करी नहीं की है। गौरतलब है, 48 वर्षीय स्टीव शैंड पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर भारतीय प्रवासियों को देश में अवैध रूप से लाने का आरोप है। वहीं, इस पर चार भारतीय प्रवासियों के ठंड से जमकर मौत होने का भी आरोप लगा है।  

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिनेसोटा के डुलुथ में सुनवाई हो रही थी। इस दौरान जब मजिस्ट्रेट न्यायाधीश लियो ब्रिस्बोइस ने कहा कि तुम पर मानव तस्करी का आरोप है। इस पर क्या कहोगे। तो शैंड ने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं। 

पीड़ितों की पहचान

बता दें, शैंड पर जिन चार लोगों की जान लेने का आरोप है उनकी पहचान 39 वर्षीय जगदीश पटेल, उनकी 37 वर्षीय पत्नी वैशालीबेन, उनकी 11 साल की बेटी विहंगी और तीन वर्षीय बेटे धार्मिक के रूप में हुई है। वहीं, इस परिवार की मौत का भारत में भी तीन लोगों पर आरोप लगा है।

यह है मामला

गौरतलब है, शैंड अपनी वैन में दो भारतीयों को बगैर वैध दस्तावेजों के कनाडा से लेकर अमेरिका में घुसा था। उसे कनाडा-अमेरिका सीमा के दो किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाके में पकड़ लिया गया था। जब इन दोनों भारतीयों व शैंड को पेम्बिना बॉर्डर चौकी पर लाया जा रहा था तब वहां सुरक्षा एजेंसियों को पांच और भारतीय मिल गए। ये मिनसोटा के एक गैस संयंत्र की ओर जा रहे थे, जहां स्टाफ की जरूरत थी। 

इन पांचों भारतीयों ने बताया कि ये इस आस में पैदल आ गए थे कि उन्हें कनाडा के सीमावर्ती इलाके से कोई लेने आएगा। उनके पास पूर्व में आए चार भारतीयों के बैग भी थे। इसके बाद 19 जनवरी को खबर मिली कि रॉयल माउंटेड कनाडा पुलिस को चार शव मिले हैं, जो बर्फ व ठंड कारण जम गए हैं। 

ये शव कनाडा की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर मिले हैं। ये उन्हीं भारतीयों के शव हैं, जो उक्त लोगों से बिछुड़ गए थे। कनाडा सरकार अवैध रूप से भारतीयों के अमेरिका में प्रवेश को लेकर लगातार कार्रवाई करती है। इन भारतीयों की मृत्यु के बाद उनके शव संबंधितों को सौंपने की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चार भारतीयों की मौत का जिम्मेदार बिना शर्त रिहा: अमेरिका की एक कोर्ट ने बिना बांड के छोड़ा

पिछले साल किया था गिरफ्तार

आरोपी स्टीव शैंड को पिछले साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। उस पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर प्रवासियों को देश में अवैध रूप से लाने का आरोप है। वह 20 जनवरी को अमेरिका की मिनसोटा की जिला कोर्ट के मजिस्ट्रेट के समक्ष पहली बार हाजिर हुआ था। उसे 24 जनवरी तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया था। बाद में शैंड 24 जनवरी को वर्चुअली पेश हुआ। उसे केस लंबित रहने तक सशर्त रिहा करने का आदेश दे दिया गया था। उसे फ्लोरिडा वापस भेजे जाने तक हिरासत में रहना होगा। 30 मिनट की सुनवाई के दौरान शैंड ने कोई टिप्पणी नहीं की थी। इसी दौरान, जज ने उसकी जमानत की शर्तें तय कीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें