फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, छह बच्चों समेत 12 घायल; तीन की हालत गंभीर

Sun, 25 Oct 2026 10:57 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टालाहैसी में फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी में छह बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में झगड़ा हुआ, जिसके बाद गोलियां चलीं। घायलों में 11 को गोली लगी है, जबकि कम से कम तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
फ्लोरिडा में फुटबॉल मैच के बाद चलीं गोलियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टालाहैसी में फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी के पास शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई। इसमें छह बच्चों समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना विश्वविद्यालय के फुटबॉल स्टेडियम के पास हुई। उस समय विश्वविद्यालय में होमकमिंग वीकेंड के कार्यक्रम चल रहे थे।
विज्ञापन


टालाहैसी के पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने पत्रकारों को बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोलीबारी से पहले वहां झगड़ा हुआ था। यह घटना फुटबॉल मैच के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई।

12 लोगों को लगी गोली
पुलिस ने बताया कि घायलों में से 12 लोगों को गोली लगी है। कम से कम तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि गोलीबारी उसके परिसर के पास हुई थी। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय परिसर सुरक्षित है।
विज्ञापन


रात में जारी किया गया सुरक्षा अलर्ट
फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को रात 8:45 बजे से पहले अलर्ट जारी किया। इसमें टालाहैसी के ब्रैग स्टेडियम के पास मौजूद लोगों को पुलिस की कार्रवाई के बीच सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई।

इसके बाद फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी ने रात 10 बजे टालाहैसी परिसर के लिए आपात संदेश जारी किया। इसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से घरों या इमारतों के अंदर रहने और सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी के ब्रैग स्टेडियम के पास हुई गोलीबारी की जांच कर रही थी।

फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी ने फेसबुक पर शुरुआती संदेश में कहा, "एफएएमयू अलर्ट: ब्रैग स्टेडियम और पेरी स्ट्रीट के पास पुलिस की कार्रवाई जारी है। इलाके से दूर रहें या आसपास होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें।"

बाद में विश्वविद्यालय ने एक और संदेश जारी कर बताया, "टालाहैसी पुलिस विभाग (टीपीडी) पेरी स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी की जांच कर रहा है। फिलहाल, घायलों की संख्या और उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। समुदाय के लोगों से अपील है कि पुलिस की जांच के दौरान इलाके से दूर रहें। अधिक जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा।"

फुटबॉल मैच के बाद हुई घटना
गोलीबारी विश्वविद्यालय के होमकमिंग फुटबॉल मैच के कुछ ही समय बाद हुई। घटना के बाद फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी ने पीड़ितों और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई। विश्वविद्यालय ने अपने एक अन्य संदेश में कहा, "पेरी स्ट्रीट पर आज रात हुई घटना से प्रभावित सभी लोगों और पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। टालाहैसी पुलिस की जांच के दौरान कृपया इलाके से दूर रहें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें