फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हवाईअड्डे पर ही बच्चे को भूल गई महिला, विमान को लौटना पड़ा वापस

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: यशवीर सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

सऊदी अरब में एक महिला हवाईअड्डे के प्रतीक्षा स्थल पर अपने बच्चे को भूल गई। जिसके चलते उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही सऊदी विमान संख्या एसवी832 को जेद्दाह स्थित किंग अब्दुल अजीज हवाईअड्डे पर वापस लौटना पड़ा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आपातकाल के अलावा अन्य कारण से किसी विमान को वापस हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा है।




इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें पायलट विमान वापस लौटाने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पूछ रहा है। वह कह रहा है कि एक महिला यात्री अपने बच्चे को हवाईअड्डे के प्रतिक्षा स्थल पर भूल गई है। भगवान हमारे साथ रहें। क्या हम वापस लौट सकते हैं? पायलट कहता है कि महिला यात्रा जारी करने से इनकार कर रही है। 


जिसके बाद ऑपरेटर वापस लौटने की अनुमति दे देता है। मानवीयता के आधार पर फैसला लेने के कारण सोशल मीडिया पर पायलट की खूब सराहना की जा रही है। वहीं लोग मां की बच्चा भूल जाने के कारण आलोचना कर रहे हैं।


हालांकि, इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है कि महिला को कितनी देर बाद अपनी गलती का अहसास हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next