फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: टेक्सास में सड़क पर टकराईं 100 गाड़ियां, पांच की मौत, दर्जनों लोग सर्द रात में फंसे रहे

Fri, 12 Feb 2021 01:17 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन... - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिका के टेक्सास में गुरुवार को सड़क पर फिसलन के कारण एक साथ करीब 100 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें पांच लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। फिसलन का कारण बर्फीला तूफान माना जा रहा है। बर्फीले तूफान की वजह से पूरी सड़क पर 'बर्फ की चादर' बिछ गई थी और कंपकंपाती ठंड में रात भर लोग गाड़ियों में फंसे रहे।

विज्ञापन


टेक्सास के फोर्ट वर्थ में हुई इस भयानक दुर्घटना में गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं और ट्रक से टकरा कारें नीचे दब गई। बचाव दल को कारों में दबे लोगों को निकालने में काफी मशक्तत करनी पड़ी। यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना किस समय हुई थी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रक डाउनहिल स्ट्रेच पर नियंत्रण खोते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने अपना नियंत्रण खो दिया। शायद इसके बाद ही कारों ने आपस में सड़क पर टकराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर हुई दुर्घटना से करीब दो किलोमीटर से ज्यादा का क्षेत्र प्रभावित रहा और दर्जनों लोग सर्द रात में फंसे रहे। सुबह बचाव दल ने ट्रैफिक को सामान्य किया। जब बचाव दल वहां पहुंची तो दर्जनों कारें ट्रकों के नीचे फंसी थीं। 

अधिकारियों के मुताबिक, टेक्सास में ऐसी घटना कई जगहों पर हुई हैं, जो तूफान के कारण हुआ है। डलास में भी एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कुछ लोगों ने घटना के वीडियो भी शेयर किए हैं, इन वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ट्रक अनियंत्रित हुआ और क्षतिग्रस्त हो गया। उसके बाद कार आपस में टकराती नजर आईं। वहीं एक वीडियो में कारों के टकराने की आवाज साफ सुनाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें