फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूडान में हेलीकॉप्टर क्रैश, गवर्नर समेत 5 अधिकारियों की मौत

Mon, 10 Dec 2018 06:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sudan
विज्ञापन

अफ्रीकी देश सूडान में रविवार को एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इसमें सवार सूडान के पूर्वी प्रांत अल-कादरिफ के गवर्नर समेत पांच शीर्ष अधिकारियों और मंत्रियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर जमीन पर उतरते समय एक टावर से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन


सरकारी समाचार चैनल ने बताया कि हादसे में अल-कादरिफ के गवर्नर मिरघनी सालेह, उनके कैबिनेट चीफ, स्थानीय कृषि मंत्री, स्थानीय पुलिस प्रमुख और सीमा सुरक्षा के मुखिया मारे गए। हेलीकॉप्टर क्रैश की यह घटना इथियोपिया सीमा पास घटी। हालांकि, इसकी और अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

देश की सरकारी न्यूज एजेंसी एसयूएनए के अनुसार, हादसे में छह से ज्यादा अधिकारियों की मौत हुई है और कुछ लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले अक्तूबर में सेना के दो जहाज खार्तूम एयरपोर्ट के रनवे पर टकरा गए थे, जिसमें आठ लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें