फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mali: पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण, अल-कायदा और ISIS से जुड़े आतंकी गुटों का बढ़ता प्रभाव

Sat, 08 Nov 2025 08:24 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बमाको

सार

माली में पांच भारतीयों का अपहरण किया गया है, मामले में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारियों ने इन भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और माली सरकार इस ताजा घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
किडनैप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माली में बढ़ती हिंसा और आतंकी गतिविधियों के बीच गुरुवार को पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया। यह जानकारी उनकी कंपनी और सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को दी। सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारियों ने इन भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। ये सभी एक ऐसी कंपनी में काम करते थे जो वहां बिजलीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Israel: इस्तांबुल की अदालत ने इस्राइली पीएम के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 37 अन्य लोगों के भी नाम

बाकी भारतीय पहुंचाए गए बमाको
कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया, 'हम पुष्टि करते हैं कि हमारे पांच भारतीय कर्मचारियों का अपहरण किया गया है।' उन्होंने यह भी बताया कि बाकी भारतीय कर्मचारियों को राजधानी बमाको सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


माली में अल-कायदा और आईएस से जुड़े संगठन सक्रिय
माली फिलहाल एक सैन्य शासन के अधीन है और देश में अस्थिरता लगातार बढ़ रही है। वहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन सक्रिय हैं, जो आए दिन हमले और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विशेष रूप से अल-कायदा से जुड़ा संगठन 'जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन' (जेएनआईएम) देश में हिंसा फैला रहा है। हाल ही में इस संगठन ने ईंधन पर नाकेबंदी लगा दी थी, जिससे पहले से जूझ रही माली की अर्थव्यवस्था और बिगड़ गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ohio: गवर्नर पद की रेस में रामास्वामी, भारतीय मूल के नेता के समर्थन में ट्रंप; बोले- वो युवा और मजबूत नेता

माली में आम हैं अपहरण की घटनाएं
2012 से अब तक देश में कई बार सैन्य तख्तापलट और गृहयुद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। सितंबर में इसी संगठन ने दो अमीराती नागरिकों और एक ईरानी नागरिक का अपहरण किया था। इन तीनों को पिछले हफ्ते कम से कम 50 मिलियन डॉलर (करीब 415 करोड़ रुपये) की फिरौती मिलने के बाद रिहा किया गया। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और माली सरकार इस ताजा घटना की जांच कर रहे हैं। अपहरण किए गए भारतीयों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें