फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दुनिया का पहला वर्चुअल रिएलिटी जिम, जहां वीडियो गेम खेलते हुए कर सकते हैं एक्सरसाइज

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 13 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया का पहला वर्चुअल रिएलिटी जिम - फोटो : social media

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दुनिया का पहला वर्चुअल रिएलिटी जिम शुरू किया गया है। इस जिम के आने से लोगों का एक्सरसाइज करना पहले के मुकाबले अब काफी आसान हो गया है। ये एक ऐसा जिम है, जहां एक्सरसाइज करने के साथ-साथ वीडियो गेम भी खेला जा सकता है।



यहां आकर लोग वर्चुअल रिएलिटी वीडियो गेम खेल सकते हैं, जिसमें स्वचालित केबल मशीन का कॉम्बिनेशन है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्सरसाइज करने वाले को एक कमरा दिया जाता है, जहां वह वीआर हेडसेट और अन्य उपकरण पहनता है। ये ऐसे डिवाइस हैं जो उसके हाथों की स्थिति को ट्रैक करते हैं।


वर्चुअल रिएलिटी गेम की सहायता से एक्सरसाइज करने वाले अपने खुद के पिछले प्रदर्शन या फिर किसी अन्य व्यक्ति से प्रदर्शन से प्रतिस्पर्धा भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है, "लोग अपने हेडसेट के साथ ब्लैक बॉक्स रूम में जाने से एक नई दुनिया में पहुंच जाते हैं।" ऐसा कर लोग भूल जाते हैं कि वह एक्सरसाइज कर रहे हैं। और वो फिट भी रहते हैं। 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next