फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: दुनिया में पहली बार रोबोट ने बगैर इंसानी मदद के सूअर की आंत के दो सिरों को जोड़ा

Sat, 29 Jan 2022 10:48 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

शोध के वरिष्ठ लेखक डॉक्टर एक्सेल क्रिएगर ने कहा कि रोबोट के लिए सर्जरी में पेट में दो आंतों को जोड़ना सबसे चुनौतीपूर्ण कदम होता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में पहली बार रोबोट ने बगैर इंसानी मदद के सूअर की आंत के दो सिरों को सफलतापूर्वक जोड़कर लेप्रोस्कॉपिक सर्जरी को अंजाम दिया है। अमेरिका के प्रतिष्ठित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्मार्ट टिश्यू ऑटोनॉमस रोबोट (एसटीएआर) ने सूअर के एक टिश्यू पर इस सर्जरी को किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इंसान की तुलना में रोबोट ने ज्यादा बेहतर तरीके से पशुओं के भीतर इस सर्जरी को किया है।

विज्ञापन


अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह ऑपरेशन रोबोटिक्स की दुनिया में बहुत बड़ी सफलता है, इससे भविष्य में अब इंसान का पूरी तरह से स्वचालित ऑपरेशन हो सकेगा। इस ऑपरेशन के जरिये रोबोट ने सूअर की आंत के दो सिरों को जोड़ा। अब तक 4 पशुओं में इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। शोध में कहा गया है कि रोबोट ने ऑपरेशन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया,  जिसमें उच्च दर्जे की कुशलता की आवश्यकता होती है।

शोध के वरिष्ठ लेखक डॉक्टर एक्सेल क्रिएगर ने कहा कि रोबोट के लिए सर्जरी में पेट में दो आंतों को जोड़ना सबसे चुनौतीपूर्ण कदम होता है। इसके लिए डॉक्टर के विशेषज्ञता की जरूरत होती है। जरा सी भी असावधानी या हाथ हिलने के कारण टांके में गड़बड़ी हो सकती है और इससे मरीज को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। लेकिन रोबोट ने बगैर मदद लिए इस कार्य को अंजाम दिया है, यह एक विशेष उपलब्धता है। यह सफलता सर्जिकल क्षेत्र के यह बेहद आसान व कम समय में किसी बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने में वरदान साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें