फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में कोरोना के चलते पहले रोहिंग्या शरणार्थी की मौत

Tue, 02 Jun 2020 04:05 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांग्लादेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को रोहिंग्या शरणार्थी की मौत हो गई। 71 वर्षीय शख्स की मौत रोहिंग्या समुदाय में कोरोना के कारण होने वाली पहली मौत है। कॉक्स बाजार के कुटुपालोंग रोहिंग्या कैंप में 16 मई को दो रोहिंग्या शरणार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। लॉकडाउन के बाद स्थानीय प्रशासन ने करीब 5,000 रोहिंग्या को कैंप में बंद कर दिया था। 

विज्ञापन


मृतक का इलाज कॉक्स बाजार स्थित उखिया कैंप में किया जा रहा था। इसकी मौत 31 मई को हो गई थी, लेकिन पुष्टि सोमवार की रात हुई। यह जानकारी वहां के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी तोहा भूइंया ने दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बांग्लादेश में एक जून तक कोविड-19 संक्रमण के चपेट में कुल 47 हजार से अधिक लोग आए हैं, जिनमें से 650 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें