फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: जांबिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताई संवेदना

Fri, 18 Jun 2021 12:08 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांबिया के पहले राष्ट्रपति को माइना सोको मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था जो सेना का अस्पताल है। उल्लेखनीय है कि कौंडा उस आंदोलन के नेता थे जिस कारण जांबिया में अंग्रेजों का औपनिवेशिक शासन समाप्त हुआ और वह 1964 में जांबिया के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने।
विज्ञापन
डॉ. केनेथ कौंडा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांबिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह घोषणा देश के राष्ट्रपति एडवर्ड लुंगु ने गुरुवार की शाम को फेसबुक पर की। कौंडा के बेटे कामरागे कौंडा ने भी फेसबुक पर उनके निधन की सूचना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


कौंडा के बेटे ने लिखा, 'मुझे यह सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि एमजी अब नहीं रहे। हम उनके लिए प्रार्थना करते हैं।' एमजी शब्द का इस्तेमाल बड़ों के सम्मान में किया जाता है। जानकारी के अनुसार उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका न्यूमोनिया का इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर इस घटना को लेकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, 'डॉ. केनेथ डेविड कौंडा के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। वह एक सम्मानित वैश्विक नेता और बेहतरीन राजनेता थे। उनके परिवार और जांबिया की जनता के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें