फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के पहले पुरुष शेक्सपियर का निधन

Wed, 26 May 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व में सबसे पहले कोरोना टीका लगवाने वाले पुरुष बने 81 वर्षीय बुजुर्ग विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया। ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को बताया कि शेक्सपियर की मौत एक अन्य बीमारी से हुई है।

विज्ञापन


बिल के नाम से मशहूर शेक्सपियर की दोस्त और कोवेंट्री की पार्षद जेन इनस ने कहा कि उनका निधन बृहस्पतिवार 20 मई को हो गया था। लेकिन जेन ने साथ ही कहा कि बिल को सबसे अच्छी श्रृद्धांजलि टीका लगवाना है।

शेक्सपियर पिछले साल 8 दिसंबर को तब पूरे विश्व में छा गए थे, जब वह वारविकशायर-कोवेंट्री के यूनिवर्सिटी अस्पताल में फाइजर-बायोएनटेक का कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति और पहले पुरुष बने थे। उनसे कुछ ही मिनट पहले उसी अस्पताल में 91 साल की मार्र्गेट कीनन को टीका लगा था।
विज्ञापन


कोवेंट्रीलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, लग्जरी कार निर्माता रॉल्स रॉयस के कर्मचारी रहे शेक्सपियर ने इसी यूनिवर्सिटी अस्पताल में बीमारी से कई दिन जूझने के बाद अपनी आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें