2015 में मुखी को लेबर पार्टी ने न्यू साउथ वेल्स के ऊपरी सदन में स्टीव वॉन की जगह चुना था। मुखी न्यू साउथ वेल्स के भारतीय पृष्ठभूमि के पहले नेता हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भगवद गीता पर निष्ठा की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति भी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय मूल के डेनियल मुखी पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं जो ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य के कोषाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। उन्होंने पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति पद की निष्ठा की ग्रहण की।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, डेनियल मुखी को न्यू साउथ वेल्स (NSW) के प्रीमियर क्रिस मिन और छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ दिलाई गई। पद ग्रहण करने के बाद भारतीय मूल के डेनियल ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के महान राज्य के कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली है। इस दौरान उन्होंने एनएसडब्ल्यू के लोगों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें यह सम्मान और विशेषाधिकार सौंपने के लिए धन्यवाद। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि मैं भगवद गीता पर निष्ठा की शपथ लेने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई मंत्री हूं। यह केवल इसलिए संभव है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इतने खुले विचारों वाला देश हैं और मेरे माता-पिता जैसे लोगों के योगदान का स्वागत करता है। उन्होंने कहा आज जब मैं शपथ ले रहा तो ऐसे बहुत कुछ मेरे मन में चल रहा था।
गौरतलब है कि 2015 में मुखी को लेबर पार्टी ने न्यू साउथ वेल्स के ऊपरी सदन में स्टीव वॉन की जगह चुना था। मुखी न्यू साउथ वेल्स के भारतीय पृष्ठभूमि के पहले नेता है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भगवद गीता पर निष्ठा की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति भी हैं। बाद में उन्हें 2019 में वित्त और स्मॉल बिजनेस के शैडो मंत्री और गिग अर्थव्यवस्था का शेडो मंत्री भी बनाया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि डेनियल मुखी के माता पिता 1973 में भारत के पंजाब से आकर ऑस्ट्रेलिया में बस गए थे। डेनियल मुखी का जन्म ब्लैकटाउन के उप नगर में हुआ था। उनका बचपन सिडनी में बीता यह उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय था।