फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: ऑस्ट्रेलिया में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला, एच5एन1 से संक्रमित मिला बच्चा; अब ठीक है हालत

Wed, 22 May 2024 09:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केनबरा

सार

Bird Flu: एक बच्चे के एच5एन1 से संक्रमित पाए जाने का बाद ऑस्ट्रेलिया में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया। डाक्टर्स ने कहा है कि इलाज के बाद बच्चा एकदम स्वस्थ है। 

विज्ञापन
H5N1, Bird Flu - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। बताया गया है कि एक बच्चे में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। यह भी बताया गया है कि बच्चा कुछ सप्ताह पहले भारत में रहते हुए इस बीमारी से संक्रमित हुआ था। हालांकि, अब बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्या कहा?
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विक्टोरिया राज्य में रहने वाले एक बच्चे में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी इंसान में बर्ड फ्लू का पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय बच्चा भारत में था, इसी समय उसे एवियन इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन1) संक्रमण हो गया। मार्च महीने में वह बीमार हो गया था। 

‘राज्य में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं’ 
हालांकि राज्य में इस संक्रमण के फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चा मार्च 2024 में विदेश से ऑस्ट्रेलिया लौटा था। इस दौरान बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गया था। जांच के बाद डॉक्टर्स ने पाया कि बच्चा एवियन इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन1) से संक्रमित था। अब बच्चा अस्वस्थ नहीं है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में एवियन इन्फ्लूएंजा ए का पहला मामला
अधिकारियों ने बताया कि यह ऑस्ट्रेलिया में एवियन इन्फ्लूएंजा ए का पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को आश्वस्त किया है कि राज्य में कोई और व्यक्ति एच5एन1 से संक्रमित नहीं है। जांच में ऐसा कोई और मामला सामने नहीं आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि इंसानों को इस वायरस से तब तक खतरा नहीं है, जब तक उनका संपर्क संक्रमित पक्षियों से न हुआ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें