फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting in USA : मेम्फिस में फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध गोलीबारी, दो की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2022 10:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मेम्फिस पुलिस ने कहा कि फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में संदिग्ध बंदूकधारी को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया। गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवा है। उसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Memphis police apprehend suspect in multiple shootings - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेनेसी प्रांत के मेम्फिस शहर में 19 साल के लड़के ने फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है। मेम्फिस पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

मेम्फिस पुलिस ने कहा कि फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में संदिग्ध बंदूकधारी को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया। गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवा है। उसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गई है। उसने शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी के दौरान संदिग्ध हमलावर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 



मेम्फिस में गोलीबारी की यह घटना बुधवार को हुई थी। इससे पहले पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि एक हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है, इसलिए घरों में रहेें। कुछ घंटों में संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद जगह जगह की गई नाकेबंदी हटा ली गई। हालांकि, एबीसी 24 टेलीविजन ने कहा है कि पकड़ा गया संदिग्ध इस गोलीबारी से जुड़ा है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। शस्त्र नियंत्रण के लिए हाल ही नया लाइसेंस कानून बनाया है, इसके बाद भी यह सिलसिला थम नहीं रहा है। न्यूयॉर्क में अब 21 साल से कम उम्र के लोग अर्ध स्वचालित राइफल नहीं खरीद पाएंगे। मेम्फिस के पहले बफेलो सुपरमार्केट में 14 मई को हुए हमले में 10 अश्वेत मारे गए थे। इसके 10 दिन बाद 24 मई को टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी में 19 बच्चों और दो शिक्षक मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें