फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: ऑस्टिन शहर में गोलीबारी में 13 लोग घायल, दो की हालत गंभीर, हमलावर फरार

Sat, 12 Jun 2021 05:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ऑस्टिन

सार

अमेरिका के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह अज्ञात हमलावर द्वारा की गई गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए। हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस संदिग्ध हमलावर को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऑस्टिन पुलिस के अंतरिम प्रमुख जोसेफ चाकोन ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन किसी की भी मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बार और रेस्त्रां वाले एक मशहूर इलाके में देर रात डेढ़ बजे से पहले गोलीबारी हुई। 

विज्ञापन


गोलीबारी के वक्त वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए इलाके में अवरोधक लगा दिए गए थे। अभी यह पता नहीं चला है कि किस वजह से गोलीबारी हुई। चाकोन ने बताया कि घटना में घायल हुए 11 लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।  जबकि एक अन्य घायल को अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी थी, उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

अंतरिम पुलिस प्रमुख ने कहा, 'जानकारी मिलते ही हमारे अधिकारी तुरंत हरकत में आए। उन्होंने फौरन कई घायलों की जान बचाने के लिए कदम उठाए।' उन्होंने बताया कि हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के पास संदिग्ध की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि हमलावर पुरुष था। जांचकर्ता घटनास्थल से निगरानी वीडियो और अन्य सबूतों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें