फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: अमेरिका के ऑट्रीविले शहर में गोलीबारी, पांच की मौत; सीरिया के हवाईअड्डे पर इस्राइल का हमला

Mon, 27 Nov 2023 01:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

सैम्पसन काउंटी शेरिफ के कैप्टन एरिक पोप ने बताया कि क्राइम सीन की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि एक युवक ने आत्महत्या से पहले तीन लोगों की जान ले ली। गोलीबारी में दो पुरुष और दो महिलाएं मृत पाई गईं हैं। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के ऑट्रीविले शहर में रविवार को गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। सैम्पसन काउंटी शेरिफ के कैप्टन एरिक पोप ने बताया कि क्राइम सीन की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि एक युवक ने आत्महत्या से पहले तीन लोगों की जान ले ली। गोलीबारी में दो पुरुष और दो महिलाएं मृत पाई गईं हैं। जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


सीरिया में इस्राइली हमला
सीरिया ने रविवार को दावा किया कि इस्राइल ने राजधानी दमिश्क स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमला कर दिया, जिससे हवाईअड्डे का संचालन बंद हो गया। सीरिया का दावा है कि हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से दमिश्क और अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इस्राइल ने कई बार हमला किया। हवाईअड्डे के साथ-साथ इजरायल ने पश्चिमी सीरिया के कुछ हिस्सों पर भी हमला किया है। हमलों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 

ग्रीक में मालवाहक जहाज डूबा, चार भारतीयों समेत 13 लोग लापता
ग्रीक के लेस्बोस द्वीप रविवार तड़के समुद्री तूफान के कारण एक मालवाहक जहाज डूब गया। इमसें चार भारतीयों सहित चालक दल के 13 सदस्य लापता हो गए, जबकि एक को बचा लिया गया। तट रक्षक बल ने कहा, रैप्टर नामक यह जहाज 6,000 टन नमक लेकर मिस्र के अलेक्जेंड्रिया से इस्तांबुल जा रहा था। जहाज के चालक दल में कुल 14 सदस्य थे। जिनमें आठ मिस्र, चार भारतीय और दो सीरियाई शामिल हैं। जहाज लेस्बोस से लगभग आठ किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें