फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: इडाहो में घात लगाकर हमला, कैनफील्ड माउंटेन पर लगाई गई आग; फायरफाइटर्स पर बरसाईं गोलियां, दो की मौत

Mon, 30 Jun 2025 05:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इडाहो (यूएस)

सार

इडाहो स्थित कोइर डी'एलेन में कैनफील्ड माउंटेन पर रविवार को झाड़ियों में पहले आग लगाई गई। बाद में जब फायरफाइटर्स आग बुझाने पहुंचे तो एक संदिग्ध ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में दो लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। फिलहाल शहर में खतरनाक स्थिति बनी हुई है। लोग डरे हुए हैं और प्रशासन अलर्ट पर है। 

 
विज्ञापन
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के इडाहो शहर स्थित कोइर डी'एलेन में कैनफील्ड माउंटेन पर रविवार को झाड़ियों में आग लगाई गई। जब फायरफाइटर्स आग बुझाने पहुंचे, तभी उन पर किसी ने गोलियां बरसा दीं। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


अधिकारियों को शक है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई थी, ताकि फायरफाइटर्स को वहां बुलाकर उन पर हमला किया जा सके। एक फायरफाइटर ने भी कहा, 'ये आग हमें फंसाने के लिए ही लगाई गई थी।'

गवर्नर ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की
इडाहो के गवर्नर ब्रैड लिटिल ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'हमारे बहादुर फायरफाइटर्स पर सीधा और डरावना हमला हुआ है। टेरेसा और मैं बहुत दुखी हैं। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करने की अपील करता हूं। जब तक हालात सामान्य नहीं होते, कृपया उस इलाके से दूर रहें।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Netanyahu: दक्षिणी लेबनान में बमबारी, नेतन्याहू की दोहरी रणनीति; विशेषज्ञों को इस्राइली PM की नई चाल पर आशंका

टाइम लाइन में जानें, अब तक क्या-क्या हुआ

  • रविवार (स्थानीय समयानुसार) दोपहर 1:21 बजे के आसपास कोइर डी'एलेन में कैनफील्ड माउंटेन के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के तुरंत बाद फायरफाइटर्स तुरंत मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे। 
  • कुछ ही देर बाद गोलीबारी शुरू हो गई। एक संदिग्ध ने फायरफाइटर्स पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई।
  • अधिकारियों का मानना है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी, ताकि आपातकालीन कर्मियों को फंसाया जा सके। 
  • स्थानीय निवासियों को कैनफील्ड माउंटेन क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने क्षेत्र में सक्रिय शूटर अलर्ट जारी किया है। 
लोगों को आश्रय स्थल पर रहने का आदेश जारी किया
कूटनेई काउंटी आपातकालीन प्रबंधन ने फेसबुक पर पोस्ट कर आश्रय-स्थल का आदेश जारी किया है। प्रबंधन कहा, 'यदि आप CDA में कैनफील्ड माउंटेन ट्रेलहेड/नेटलटन गुलच रोड क्षेत्र में हैं, तो आश्रय-स्थल पर रहें। यदि आप नहीं हैं, तो कानून प्रवर्तन गतिविधि के कारण क्षेत्र से बचें।'

बाद में क्षेत्र और बढ़ाया गया
बाद में एक अपडेट जारी किया गया, जिसमें आश्रय क्षेत्र का विस्तार किए जाने की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि हेडन लेक रोड के दक्षिण और 15वीं स्ट्रीट के पूर्व का इलाका भी कानून प्रवर्तन गतिविधियों में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Operation Midnight Hammer: 'फोर्डो के अंदर मक्खन की तरह घुसे बंकर बस्टर बम', ईरान में अमेरिकी हमलों पर ट्रंप

आग पर अभी भी नहीं पाया जा सका काबू
अधिकारियों के अनुसार, आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है। दोपहर 3:30 बजे तक कैनफील्ड माउंटेन के दो बड़े हिस्सों में आग जल रही थी। आग बुझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें