फ्रांस के लियॉन शहर के पास वाउलक्स-एन-वेलिन में एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार सुबह आग लगने से पांच बच्चों समेत दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी देते हुए लियॉन और रोन क्षेत्र के स्थानीय प्राधिकरण ने कहा कि इस समय आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर करीब 170 दमकलकर्मी मौजूद हैं। आग शुक्रवार की सुबह वाउल्क्स-एन-वेलिन में एक सात मंजिला आवासीय इमारत में लगी। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि आग लगने वाली जगह पर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।