फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी अमेरिकी वित्त मंत्री येलेन, इमरान खान को कोर्ट से मिली राहत

Fri, 01 Sep 2023 06:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने बताया कि भारत दौरे के दौरान येलेन वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, एमडीबी, ऋण पुनर्गठन सहित अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। बता दें, येलेन का यह दौरा उनके इस साल का चौथा भारत दौरा है।

विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, येलेन यहां यूक्रेन के लिए सामूहिक आर्थिक समर्थन को बनाए रखने के लिए अमेरिका के भागीदारों को एकजुट करेंगी। इसके अलावा वे भारतीय अधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने बताया कि भारत दौरे के दौरान येलेन वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, एमडीबी, ऋण पुनर्गठन सहित अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। बता दें, येलेन का यह दौरा उनके इस साल का चौथा भारत दौरा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में फरवरी में होंगे आम चुनाव
पाकिस्तान में शहबाज सरकार समय से पहले भंग हो गई है। ऐसे में 90 दिनों के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है। इस बीच, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि आम चुनाव जनवरी के अंत या फरवरी के मध्य तक होंगे। इसके बाद चुनावों को लेकर संशय खत्म हो गया है। 

कोर्ट से इमरान को राहत बेटों से कर सकेंगे बात  
पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने अटक जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान को अपने बेटों से बात करने की अनुमति दे दी। खान (70) ने न्यायाधीश अब्दुल हसनात जुल्करनैन के समक्ष याचिका दाखिल कर फोन पर अपने बेटों सुलेमान खान और कासिम खान से बात करने की अनुमति मांगी थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में पिता ने की डॉक्टर बेटी की हत्या  
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पिता ने अपनी झूठी शान के लिए 25 वर्षीय डॉक्टर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पंजाब की राजधानी लाहौर से करीब 300 किलोमीटर दूर मियांवाली में हुई। पुलिस ने बताया कि सिद्रा खान अपने सहकर्मी डॉक्टर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता को यह मंजूर नहीं था। पुलिस ने कहा, सिद्रा को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई।

पूर्व भारतीय सेना प्रमुखों के सम्मेलन पर चीन ने किया विरोध
चीन पूर्व भारतीय सेना प्रमुखों के ताइवान में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने पर तिलमिला गया है। उसने कहा कि वह ताइवान के अधिकारियों और बीजिंग के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के बीच सभी प्रकार की आधिकारिक बातचीत का दृढ़ता से विरोध करता है। दरअसल, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने इस महीने ताइपे में ताइवानी अधिकारियों की ओर से आयोजित सुरक्षा वार्ता में भारतीय सेना के तीनों पूर्व प्रमुखों के शामिल होने के संबंध में सवाल किया था। 

फिलीपींस की कपड़ा फैक्ट्री में आग
फिलीपिंस की कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई, जिस वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की दो मंजिला इमारत जलकर खाक हो गई। कंपनी में टी-शर्ट की प्रिटिंग की जाती थी। इसके अलावा, कंपनी को गोदाम और श्रमिकों का आवास के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें