फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग ने लिया विकराल रूप, पांच और लोग मारे गए

Thu, 02 Jan 2020 03:03 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • समुद्री तटों पर शरण ले रहे पर्यटक, अब तक 18 लोग मौत के शिकार
  • प्रशासन ने लोगों से आग प्रभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की
  • मल्लकूटा और वन टाउन शहर में फंसे हैं कई लोग, चार लोग लापता
  • धुआं इतना ज्यादा कि नुकसान का आकलन करने में हो रही कठिनाई
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर बुधवार को कई इलाकों में फैलाव कर लिया है। अधिकारियों ने पांच और लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि अब तक कुल 18 लोग मारे जा चुके हैं और चार लापता हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उधर, आग के शहरों तक पहुंचने के चलते इससे बचाव के लिए लोग समुद्री तटों पर शरण ले रहे हैं।

विज्ञापन


दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलियाई शहर मल्लकूटा में स्थानीय और नए साल की छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों को मिलाकर करीब 4000 लोग अपनी जान बचाने के लिए समुद्र की तरफ भाग रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दमकल सेवा आयुक्त शेन फिट्जसाइमंस ने कहा कि आग का फैलाव देखते हुए शनिवार तक कुछ और नए क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकते हैं। 

प्रशासन ने लोगों से आग प्रभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की है। बताया जा रहा है कि अभी भी मल्लकूटा और वन टाउन शहर में कई लोग फंसे हुए हैं। आग से 916 घरों के पूरी तरह नष्ट होने और 363 घरों के बुरी तरह प्रभावित होने की खबरें हैं। अधिकारियों के मुताबिक आग से प्रभावित शहरी क्षेत्रों में धुआं इतना अधिक है कि नुकसान का आकलन करने में कठिनाई पेश आ रही है।

सैन्य जहाज और विमान तैनात

पर्थ : देश में आग से प्रभावित इलाकों में मदद के लिए बुधवार को सैन्य जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया गया है। जिन कस्बों में सड़कें कट गई हैं उन इलाकों में नौसेना के जहाज और सैन्य विमान पानी, भोजन और ईंधन ला रहे हैं। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सरकार ने आग से बचाव को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

आग से कारें तक पिघल गईं

कंजोला पार्क के न्यू साउथ वेल्स शहर में आग से 50 संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। यहां मंगलवार देर रात आग के चलते कुछेक कारें तक पिघल गईं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मल्लकूटा में छुट्टियां बिताने आए लोगों को शहरी क्षेत्र से दूर जाकर उनकी कारों में ही सोना पड़ा है। न्यू साउथ वेल्स में दो लोगों को लापता बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें