फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई: दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाह पर जहाज में भीषण विस्फोट, शहर की इमारतें हिलीं, जांच जारी

Thu, 08 Jul 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

यूएई के शहर दुबई के कुछ हिस्सों में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
जेबेल अली बंदरगाह पर लगी आग... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई स्थित दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल जेबेल अली बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में बुधवार देर रात एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों में इमारतें हिल गईं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अरब प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज में आग लग गई। विस्फोट के बाद बंदरगाह से करीब 25 किलोमीटर दूर तक इमारतों और घरों की दीवारों में कंपन महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमेरिका के बाहर अमेरिकी युद्धपोतों के लिए भी यह सबसे व्यस्त बंदरगाह है।
 
खबरों के मुताबिक दुबई मरीना क्षेत्र में रहने वाले कम से कम चार निवासियों ने विस्फोट की आवाज सुनी और उन्होंने कहा कि विस्फोट के परिणामस्वरूप उनके घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिल गए। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


विस्फोट के करीब ढाई घंटे बाद दुबई नागरिक सुरक्षा दल ने बताया कि उन्होंने आग पर काबू पा लिया है। अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई फुटेज में दमकल कर्मी विशाल शिपिंग कंटेनरों में आग बुझाते नजर आ रहे हैं। दुबई के अधिकारियों ने कहा कि यह एक छोटा जहाज था, जिसमें 130 कंटेनर तक आ सकते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें