फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: मॉस्को के एक होटल में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत, नौ घायल

Wed, 22 Feb 2023 06:22 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

रूस की जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आधी रात से ठीक पहले आग बुझा दी गई और हर कमरे का निरीक्षण किया गया। आग के कारणों का पता लगाने के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मॉस्को के एमकेएम होटल में लगी आग। - फोटो : Russian Emergencies Ministry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने मंगलवार देर रात बताया कि मॉस्को में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने टेलीग्राम मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कहा कि आग की घटना से नौ लोग घायल हुए हैं और करीब 200 लोगों को इमारत से निकाला गया है। इस इमारत में एक होटल भी है।

विज्ञापन


रूस की जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आधी रात से ठीक पहले आग बुझा दी गई और हर कमरे का निरीक्षण किया गया। आगे बताया कि उन्होंने इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया है।

रूसी एजेंसियों ने बताया कि मॉस्को के तगांस्की जिले में 41 साल पुरानी इमारत के निचले फ्लोर पर एमकेएम होटल के साथ-साथ ऊपरी फ्लोर पर अपार्टमेंट भी है। रूस की तास (TASS) एजेंसी ने एक आपातकालीन सेवा अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि आगजनी के प्रारंभिक कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें