रूस की राजधानी मॉस्को में महिलाओं के लिए बनी जेल में सोमवार को भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहत और बचाव दल के सही समय पर बचाव अभियान चलाने से करीब 850 लोगों को जेल से सुरक्षित निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक आग सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर लगी। जेल के प्री-ट्रायल डिटेंशन सेंटर नंबर-6 की बिल्डिंग से धुंआ उठता देखा गया। हालांकि, हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां आसानी से वहां पहुंच सके, इसके लिए हमने समय से सभी रोड ब्लॉक कर दिए थे।
महिला कैदियों को दूसरे जगह किया गया शिफ्ट
महिला जेल के प्रवक्ता ने बताया कि कैदियों को सेंटर में ही दूसरी जगह सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।