फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के सैन डिएगो बेस पर तैनात जहाज में लगी आग, 21 लोग घायल

Mon, 13 Jul 2020 08:40 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के सैन डिएगो बेस पर तैनात जहाज में लगी आग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के सैन डिएगो में नौसैन्य अड्डे पर एक पोत में विस्फोट और आग लगने से 21 लोग मामूली रूप से झुलस गए। अमेरिका पैसिफिक फ्लीट’ में ‘नेवल सरफेस फोर्स’ के प्रवक्ता माइक रैने ने बताया कि ‘यूएसएस बोनहोम्मे रिचर्ड’ में रविवार सुबह नौ बजे से कुछ देर पहले आग लगी।

विज्ञापन


रैने ने संक्षिप्त बयान में बताया कि झुलसे 17 नौसैनिकों और चार आम नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। पोत में विस्फोट होने और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रैने ने बताया कि हादसे के समय पोत में करीब 160 लोग सवार थे।

वहीं, नौसेना ने रविवार को बयान जारी किया कि एक स्थानीय अस्पताल में 17 सैनिकों और चार नागरिकों का इलाज किया जा रहा है। वे सभी खतरे के बाहर हैं। जहाज पर सभी के साथ संपर्क किया गया है और अग्निशमन दलों को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले नौसेना की रिपोर्ट में बताया गया था कि मामूली रूप से घायल 18 सैनिकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। आग रविवार को स्थानीय समयानुसार करीब 8:30 बजे लगी। नौसेना के अनुसार सैन डिएगो बेस पर तैनात दो अन्य जहाज मिसाइल विध्वंसक यूएसएस फिट्जगेराल्ड और यूएसएस रसेल को आग से दूर ले जाने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि नियमित रखरखाव के दौरान जहाज पर आग लगी। जहाज पर चालक दल की संख्या करीब 1,000 है। नौसेना ने कहा कि रविवार को जहाज पर सवार सभी नाविकों को हटा दिया गया है। यूएसएस बोनहोमे पर आग के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें