दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में एक निर्णाणाधीण रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में लगभग 100 कर्मचारी साइट से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि करीब 90 अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
दक्षिण कोरिया के बुसान शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में आग लग गई, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मामले में बुसान की अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 10:20 बजे मिली। इस घटना में लगभग 100 कर्मचारी साइट से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि करीब 90 अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
कार्यवाहक राष्ट्रपति ने दिया निर्देश
घटना के बाद दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने अधिकारियों को आग बुझाने के लिए सभी उपलब्ध कर्मियों और उपकरणों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों ने बतया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि और कितने लोग अंदर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने ये भी बताया कि छह लोगों को हृदयाघात के कारण अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में सात अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।