फैशन पत्रिका की कवर फोटो पर लगी उनकी तस्वीर की आलोचना होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के लिए समर्थन की बाढ़ आ गई। प्रधानमंत्री सना मारिन के समर्थकों ने लो कट ब्लेजर पहने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए #ISupportSannaMarin and #ImWithSanna लिखकर समर्थन जताया। कुछ समर्थकों ने उनके जैसा लो कट ब्लेजर पहनकर तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया।
समर्थक बोले, महिलाओं को ड्रेस के आधार पर जज करना गलत
मारिन के समर्थकों ने कहा कि महिलाओं को उनके पहनावे के आधार पर जज किया जाता है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन की अक्सर बिना शर्ट की तस्वीरें आती रहीं हैं, तब तो उन्हें ट्रोल नहीं किया गया। फिर सना मारिन पर सवाल क्यों?
34 वर्षीय सना मारिन 10 दिसंबर, 2019 से देश की प्रधानमंत्री हैं। वे 2015 से देश की संसद में सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी की सदस्य हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले करीब छह महीने परिवहन और संचार मंत्री रह चुकी हैं। वे फिनलैंड ही नहीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी हैं।