फ्रांस में क्रिप्टोकरेंसी स्कीम के जरिये सीरिया में स्थित इस्लामी चरमपंथियों को वित्तीय मदद देने का मामला सामने आया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फ्रांस के आतंक रोधी अभियोजक कार्यालय ने बताया कि ये लोग सीरिया में जिहादियों को वित्तीय मदद देने के लिए क्रिप्टोकरेंसी स्कीम का इस्तेमाल कर रहे थे। आठों पर आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं फ्रांस पुलिस ने बताया कि आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में देशभर में कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, इन में से ज्यादातर को रिहा कर दिया गया है।