फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो गेम खेलने नहीं दिया तो 9 साल के बच्चे ने 13 साल की बहन को गोली मार दी

Tue, 20 Mar 2018 03:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो गेम कभी-कभी जानलेवा भी साबित होते हैं। अमेरिका के मिसीसिपी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वीडियो गेम को लेकर एक नौ साल के बच्चे ने कथित तौर पर गोली मारकर अपनी 13 साल की बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि वीडियो गेम खेलने नहीं देने पर बच्चे ने बंदूक उठा ली और कथित तौर पर बहन को पीछे से गोली मारी।

विज्ञापन


गोली सीधे लड़की के दिमाग में जा घुसी। मामला शनिवार दोपहर का है। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को बताया कि लड़की ने मेमफिस अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उसके भाई को बंदूक कैसे मिली।

कानूनी कार्रवाई

ये भी साफ नहीं है कि नौ साल के बच्चे को इस अपराध के लिए किस तरह की कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी ने कहा, "मुझे लगता है कि उसने ये वीडियो गेम या टीवी पर देखा होगा। पता नहीं कि वो जानता था या नहीं कि गोली चलाने से क्या होगा। मेरे पास इसका जवाब नहीं है। ये बहुत ही दुखद है।"
विज्ञापन


जब ये घटना हुई तो बच्चों की मां दूसरे कमरे में दूसरे बच्चों को खाना खिला रही थी। पुलिस जांच कर रही है कि किन हालातों में गोलीबारी की ये घटना हुई। पुलिस ये भी पता कर रही है कि बच्चे को .25 कैलिबर हैंडगन कैसे मिली। एक अधिकारी ने लोकल मीडिया से बात करते हुए कहा, "ये मामला हमारे लिए एकदम नए तरीके का है। हमने कभी नौ साल के ऐसे बच्चे से डील नहीं किया, जिसने गोली मारकर एक दूसरे बच्चे की जान ले ली है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें