अमेरिका की एक संघीय महिला जज एस्थर सालस के पति और बेटे को न्यूजर्सी स्थित उनके घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मार दी। इस हमले में जज के बेटे की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है। राज्य की चीफ डिस्ट्रिक्ट जज फ्रेडा वोल्फसन ने बताया कि बंदूकधारी ने सलास के बेटे डेनियल की हत्या कर दी और उनके पति एवं वकील मार्क एंडर्ल को घायल कर दिया।
बताया गया कि दरवाजे की घंटी बजने पर जज के पति ने दरवाजा खोला और हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर जज का बेटा दरवाजे की तरफ भागा तो उसे भी गोलियों से भून दिया गया। इस गोलीबारी के दौरान जज एस्थर अपने घर के बेसमेंट में थी और इस कारण वे बच गईं।