थैंक्सगिविंग त्योहार से ठीक पहले मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। मेम्फिस से आया फेडएक्स का मालवाहक विमान रनवे से आगे निकला। इसके बाद एक को छोड़कर बाकी सभी रनवे बंद करने पड़े। पूरा मामला क्या हुआ? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार रात (स्थानीय समय) एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां फेडएक्स का एक मालवाहक विमान रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद एक रनवे को छोड़कर बाकी सभी रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। इससे विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। यह घटना थैंक्सगिविंग त्योहार से ठीक एक दिन पहले हुई।
विज्ञापन
हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 8:40 बजे हुई। इसमें किसी के घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। मियामी-डेड दमकल और बचाव दल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
मैकडॉनेल डगलस एमडी-11 विमान मेम्फिस से आ रहा था। इसी दौरान वह रनवे से आगे निकल गया। संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि उड़ानें जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही, वह इस घटना की जांच करेगा।
विज्ञापन
यात्रियों को क्या सलाह दी?
हवाई अड्डे ने बुधवार रात यात्रा करने वाले यात्रियों से खास अपील की। उसने कहा कि हवाई अड्डे आने से पहले अपनी एयरलाइंस से उड़ानों की ताजा जानकारी जरूर ले लें।
हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा, 'हम सामान्य उड़ान संचालन को सुरक्षित तरीके से फिर से शुरू करने के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान यात्रियों के धैर्य के लिए हम उनका आभार जताते हैं'।
तीन महीने पहले भी हुआ था ऐसा हादसा?
यह घटना सितंबर में हुए एक अन्य हादसे के करीब तीन महीने बाद हुई है। उस समय अमेजन का एक मालवाहक विमान भी इसी हवाई अड्डे पर दूसरे रनवे से आगे निकल गया था। उस हादसे में जमीन पर मौजूद पांच लोगों की मौत हो गई थी।
बुधवार को हुई घटना में विमान एक अलग रनवे से आगे निकला था। हालांकि, मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीन रनवे पश्चिमी छोर पर एक-दूसरे से मिलते हैं। इस वजह से फेडएक्स का विमान सितंबर में हुए हादसे वाली जगह के काफी करीब पहुंच गया था।