फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा, स्टीफन मिरान ने छोड़ा CEA के चेयरमैन का पद; जानें पूरा विवाद

Wed, 04 Feb 2026 07:44 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर स्टीफन मिरान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सितंबर 2025 में उनकी नियुक्ति हुई थी, उस वक्त उन्होंने तत्कालीन गर्वनर एड्रियाना कुगलर के अचानक इस्तीफे के बाद पद संभाला था। हालांकि इस दौरान वे दो अहम पदों पर बने रहे।
विज्ञापन
फेडरल रिजर्व के गवर्नर स्टीफन मिरान ने छोड़ा पद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर स्टीफन मिरान ने व्हाइट हाउस में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब व्हाइट हाउस की आर्थिक सलाहकारों की परिषद (सीईए) के चेयरमैन नहीं रहेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - क्या खामेनेई की मंशा पर ट्रंप फेर रहे पानी?: बातचीत की राह पर ईरान, लेकिन अमेरिकी हमले से बिगड़ जाएंगे हालात!

सितंबर 2025 में स्टीफन मिरान की हुई थी नियुक्ति
दरअसल में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल सितंबर महीने में स्टीफन मिरान को फेडरल रिजर्व के सात सदस्यीय बोर्ड में नियुक्त किया था। यह नियुक्ति तब हुई, जब पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से नियुक्त गवर्नर एड्रियाना कुगलर ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। मिरान ने कुगलर का कार्यकाल पूरा किया, जो 31 जनवरी को खत्म हुआ। हालांकि उनका कार्यकाल खत्म हो गया है, लेकिन जब तक सीनेट किसी नए गवर्नर की पुष्टि नहीं कर देती, तब तक मिरान फेड बोर्ड में बने रह सकते हैं।
विज्ञापन


क्या थी विवाद की वजह?
फेड एक गैर-राजनीतिक संस्था मानी जाती है। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति व्हाइट हाउस की नौकरी छोड़कर ही फेड में जाता है। लेकिन मिरान ने व्हाइट हाउस की नौकरी छोड़ी नहीं थी, बल्कि बिना वेतन छुट्टी पर थे। इसी वजह से इस व्यवस्था पर सवाल उठे। स्टीफन मिरान ने पहले ही सीनेट से वादा किया था कि अगर वह 31 जनवरी के बाद फेड बोर्ड में बने रहते हैं, तो वे सीईए से इस्तीफा दे देंगे। अब उन्होंने वही किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अतुल केशप बोले- एक साल की कड़ी मेहनत का नतीजा, गोयल की भूमिका की सराहना भी की

आगे क्या हो सकता है?
इस पूरे घटनाक्रम से फेडरल रिजर्व में बड़े बदलावों की अटकलें तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने केविन वार्श को मौजूदा फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जगह लेने के लिए नामित किया है। जेरोम पॉवेल का चेयरमैन के तौर पर कार्यकाल 15 मई को खत्म हो रहा है। लेकिन फेड के नियमों में एक 'तकनीकी रास्ता' है, जिसके तहत पॉवेल चाहें तो बोर्ड में बने रह सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केविन वार्श पहले स्टीफन मिरान की सीट लेंगे और फिर मई में उन्हें फेड चेयरमैन बनाया जा सकता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें