फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FDA: एफडीए में बर्खास्तगी के बाद कर्मचारियों की वापसी, चिकित्सा उपकरण उद्योग को मिली राहत

Tue, 25 Feb 2025 05:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एफडीए में पिछले सप्ताह बड़े पैमाने पर हुई बर्खास्तगी के ठीक एक सप्ताह बाद, कुछ कर्मचारियों को अप्रत्याशित रूप से सूचित किया गया कि सरकार ने उन्हें वापस बुला लिया है। तनाव के बीच बढ़ रहे चिकित्सा उपकरण को लेकर ये बात कही है।
विज्ञापन
बेरोजगारी (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) में पिछले सप्ताह बड़े पैमाने पर हुई बर्खास्तगी के ठीक एक सप्ताह बाद, कुछ कर्मचारियों को अप्रत्याशित रूप से सूचित किया गया कि सरकार ने उन्हें वापस बुला लिया है। शुक्रवार रात से, एफडीए के कर्मचारियों को कॉल और ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें बताया गया कि उनकी हाल ही में की गई बर्खास्तगी को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि यह निर्णय एफडीए के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा उलटफेर था, जिन्होंने पहले अपनी बर्खास्तगी के बाद नौकरी छोड़ने का फैसला किया था। तीन कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस से बात की कि अब वे एजेंसी में अपनी नौकरी फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

चिकित्सा उपकरण उद्योग के लिए राहत

विज्ञापन

एफडीेए  की बहाली का निर्णय चिकित्सा उपकरण उद्योग के दबाव के बाद लिया गया। इस उद्योग के प्रमुख व्यापार समूहों ने इसके खिलाफ विरोध जताया था, क्योंकि ये उद्योग हर साल एफडीए को सैकड़ों मिलियन डॉलर का भुगतान करता है ताकि चिकित्सा उपकरणों की समीक्षा की जा सके। उद्योग के प्रतिनिधियों का कहना था कि बिना इन कर्मचारियों के, FDA अपनी कामकाजी प्रक्रियाओं में अड़चनें आ सकती हैं।

स्कॉट व्हिटेकर ने जताई खुशी
साथ ही मामले में एडवामेड के सीईओ स्कॉट व्हिटेकर ने कहा कि यह स्वागत योग्य खबर है, और मैं प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करता हूं। हम सभी का एक ही उद्देश्य है - एक कुशल और प्रभावी FDA समीक्षा प्रक्रिया, जो अमेरिकी रोगियों के लिए जरूरी चिकित्सा तकनीकों को आगे बढ़ाने में मदद करें।

विज्ञापन


एफडीए कर्मचारी ने दी जानकारी
एफडीए कर्मचारियों के अनुसार, कम से कम पांच या उससे अधिक चिकित्सा उपकरण समीक्षकों की पूरी टीम को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, इसके अलावा अन्य विभागों, जैसे खाद्य और तंबाकू केंद्र के कर्मचारियों को फिर से बहाल करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

देखा जाए तो यह कदम एफडीए के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि चिकित्सा उपकरणों की त्वरित समीक्षा के लिए अतिरिक्त वैज्ञानिकों की आवश्यकता होती है, जो उद्योग के लिए आवश्यक हैं। FDA के कर्मचारियों की वापसी से न केवल सरकारी कार्यों में सुधार की उम्मीद है, बल्कि इस निर्णय ने चिकित्सा उपकरण उद्योग में भी राहत की लहर दौड़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें