फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर से करोड़ों का खेल: भारतीय मूल का मंजीत सिंह एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में, कैसे किया घोटाला?

Fri, 04 Sep 2026 09:23 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को एफबीआई ने अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। एफबीआई को शक है कि वह भागकर भारत आ गया है। 
विज्ञापन
एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जन्मा अमेरिकी नागरिक मंजीत सिंह बेदी, अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया है। मंजीत सिंह पर अमेरिकी सरकार की एक योजना में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप है। एफबीआई के अनुसार, बेदी वॉशिंगटन के टैकोमा में एक छोटी किराना दुकान चलाता था और ग्राहकों को सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत मिलने वाले सरकारी लाभ कार्ड स्वाइप कर, उन्हें खाद्य सामग्री देने के बजाय नकद राशि देता था। 
विज्ञापन


क्या हैं बेदी पर आरोप?
एफबीआई ने गुरुवार को कहा कि बेदी SNAP लाभार्थियों को खाद्य सामग्री बेचने के बजाय उनके इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर कार्ड स्वाइप करता था और उन्हें नकदी देता था। एजेंसी के मुताबिक, वह इस रकम का आधा हिस्सा अपने पास रख लेता था। एफबीआई का दावा है कि बेदी ने मार्च 2024 से जून 2025 के बीच अमेरिकी सरकार को कम से कम 6 लाख अमेरिकी डॉलर का नुकसान पहुंचाया।

बेदी टैकोमा में एशियन ग्रॉसरी स्टोर नाम से एक छोटी किराना दुकान चलाता था। आरोप है कि वह इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर कार्ड के जरिए SNAP लाभार्थियों को खाद्य सामग्री बेचता था। एफबीआई ने कहा, 'उसकी गिरफ्तारी और उसके ठिकाने के बारे में सूचना देने वाले को डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा।'
विज्ञापन


आरोपी के भारत भागकर आने की आशंका
आशंका है कि बेदी, भारत भागकर आ गया है। हालांकि उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उसे अपना पासपोर्ट जमा करने और वॉशिंगटन राज्य में ही रहने का आदेश दिया गया था। हालांकि, एफबीआई का कहना है कि बेदी जल्द ही सीमा पार कर कनाडा चला गया और फिर वहां से भारत फरार हो गया। बेदी पर निगरानी की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाए जाने के बाद 21 मई को अमेरिका की एक जिला अदालत में उसके खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें