फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Orleans: आतंकी हमले की जांच कर रही FBI; आतंकी जब्बार की गाड़ी से मिला ISIS का झंडा-IED और बहुत कुछ

Thu, 02 Jan 2025 01:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ऑरलियन्स

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस भयावह घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह से ही अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन और होमलैंड सुरक्षा टीम द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है। उन्होंने पुष्टि की है कि एफबीआई जांच का नेतृत्व कर रही है और इस घटना को आतंकवादी कृत्य मान रही है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और घटना स्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले ही दिन अमेरिका को बड़ा हादसा झेलना पड़ा। सुबह-सुबह न्यू ऑर्लियंस में बोरबन स्ट्रीट पर एक शख्स ने भीड़ के बीच अपना ट्रक घुसा दिया और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में 15 लोग मारे गए और 35 घायल हुए हैं। यह वारदात सुबह 3:15 बजे के आसपास हुई। इस हमले के बारे में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि वह अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुई ट्रक दुर्घटना की जांच कर रही है। यह एक आतंकी हमला है।

विज्ञापन


वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस भयावह घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह से ही अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन और होमलैंड सुरक्षा टीम द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है, जिसमें होमलैंड सुरक्षा सचिव अली मयोरकास, डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको, व्हाइट हाउस होमलैंड सुरक्षा सलाहकार लिज शेरवुड-रैंडल और न्यू ऑर्लियंस के मेयर शामिल हैं। जो बाइडन ने पुष्टि की है कि एफबीआई जांच का नेतृत्व कर रही है और इस घटना को आतंकवादी कृत्य मान रही है। 

गाड़ी से ISIS का झंडा और आईईडी समेत हथियार बरामद
बता दें कि घटना के बाद न्यू ऑरलियन्स पुलिस विभाग (एनओपीडी) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को मार गिराया। घटना को अंजाम देने वाले शख़्स की पहचान 43 साल के शम्सुद्दीन जब्बार के तौर पर की गई है। एफबीआई और पुलिस को उसकी गाड़ी से आईएसआईएस का झंडा और आईईडी समेत हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। अमेरिकी जांच एजेंसियां जब्बार के हर संपर्क को खंगाल रही हैं।
विज्ञापन


एफबीआई ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'न्यू ऑर्लियंस की आतंकी घटना के आंतकी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम शमशुद्दीन जब्बार था। 42 वर्षीय हमलावर अमेरिकी नागरिक था। उसका जन्म टेक्सास राज्य में हुआ था। वह फोर्ड पिकअप ट्रक चला रहा था जो कि किराये पर लिया गया था। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास यह ट्रक कहां से आया। वहीं, ट्रक के पीछे आईएसआईएस का झंडा लगा हुआ था। इससे उसके आतंकी संगठनों से संबंध की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।'

एफबीआई ने जनता से साक्ष्य जुटाने में मांगी मदद
एफबीआई एजेंट एलेथिया डंकन के मुताबिक, हम नहीं मानते कि शम्सुद्दीन जब्बार बॉर्बन स्ट्रीट हमले के लिए अकेले जिम्मेदार था। हम हर सुराग की तलाश कर रहे हैं, जिसमें उसके ज्ञात सहयोगी भी शामिल हैं। इसलिए हमें जनता की मदद की जरूरत है। हम पूछ रहे हैं कि अगर किसी ने पिछले 72 घंटों में जब्बार के साथ कोई बातचीत की है, तो हमसे संपर्क करें। जिस किसी के पास भी कोई जानकारी, वीडियो या तस्वीरें हैं, वे उसे FBI को उपलब्ध कराएं।

घायलों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल
घटना के दौरान घायलों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। मामले की जांच FBI कर रही है।

एफबीआई का न्यू ऑर्लियंस फील्ड ऑफिस इस हमले की जांच कर रहा है, जिसमें सहायक विशेष एजेंट इन चार्ज ने घटनास्थल पर एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) मिलने की बात कही है।

किसी भी तरह की हिंसा का कोई औचित्य नहीं
वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्थानीय कानून प्रवर्तन की बहादुरी और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की, जिससे और भी ज्यादा मौतें और चोटें टल गईं। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी टीम को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ताकि हम जल्द से जल्द मामले की तह तक पहुंच सकें और सुनिश्चित कर सकें कि कोई खतरा न रहे।' राष्ट्रपति ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। बाइडन ने कहा, 'किसी भी तरह की हिंसा का कोई औचित्य नहीं है और हम अपने देश के किसी भी समुदाय पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे।' 
विज्ञापन

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें